SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Chhattisgarh News: सांप के डसने से पलंग पर सो रहे दो भाइयों की मौत, बेसुध हुई मां

Chhattisgarh News: सांप के डसने से पलंग पर सो रहे दो भाइयों की मौत, बेसुध हुई मां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      सीमा सिंह शहडोल -:     कोरिया जिले के छिंदिया ग्राम में दो भाइयों की सांप काटने से मौत हो गई। दोनों भाई पलंग पर सो रहे थे, अचानक उनकी नींद खुल गई और तबियत बिगड़ने लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं इस खबर को सुनकर उनकी मां भी बेसुध हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

कोरिया/अंबिकापुर : कोरिया जिले के पटना से लगे ग्राम छिंदिया में सर्पदंश से दो भाइयों की मौत हो गई। घटना के समय दोनों भाई पलंग में सो रहे थे। एक भाई ने जिला अस्पताल बैकुंठपुर तथा दूसरे भाई ने मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में दम तोड़ दिया। घटना से बेसुध मां को भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है।

जानकारी के अनुसार छिंदिया निवासी प्रताप राजवाड़े के पुत्र सूर्या राजवाड़े (12 वर्ष) और मानव राजवाड़े (9 वर्ष) गुरुवार रात पलंग में सो गए। उनकी मां भाग्यश्री भी पास ही सो रही थी। रात करीब 2 बजे दोनों भाई अचानक उठ गए। दोनों के पेट में दर्द हो रहा था। सांस लेने में तकलीफ होने से दोनों बेचैन थे। खानपान में गड़बड़ी की संभावना पर मां उनकी देखरेख में लगी रही। बच्चों के पिता घर पर नहीं थे। बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो मां ने पड़ोसी को जगाया। उन्हें निजी वाहन से बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले गए।

बेसुध हुई मां

बैकुंठपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान छोटे भाई मानव राजवाड़े की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर सूर्या राजवाड़े को अंबिकापुर रिफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में जांच के बाद चिकित्सकों ने सूर्या राजवाड़े को भी मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी लगते ही मां भी बेसुध हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

पोस्टमार्टम के दौरान मिले सर्पदंश के निशान

बता दें कि अंबिकापुर में सूर्या राजवाड़े और बैकुंठपुर में मानव के शव का चिकित्सकों ने पोस्टमॉर्टम किया। एक बच्चे के पैर एवं दूसरे के जांघ में सांप काटने के निशान मिले हैं। चिकित्सकों ने दोनों की मौत सर्पदंश से होने की बात कही है। हालांकि घर में किसी ने सांप नहीं देखा था। दोनों बच्चे पलंग पर सोए थे। सामान्य तौर पर पलंग अथवा खाट में सोने वाले सर्पदंश का शिकार कम होते हैं, लेकिन इस घटना में पलंग पर सोते हुए बच्चों को सांप ने काटा था। सर्पदंश की घटनाओं से बचने के लिए पलंग अथवा खाट पर सोते समय मच्छरदानी का भी उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us