SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP News: लड़की का पीछा करने से रोका तो जीजा-साले ने कर दी हत्या, आजीवन कारावास

MP News: लड़की का पीछा करने से रोका तो जीजा-साले ने कर दी हत्या, आजीवन कारावास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:       लड़की का पीछा करने से रोकने पर उसके भाई की हत्या मामले में जीजा-साले को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मामला 2022 का है जब आकाश साहू और उसके जीजा राकेश ने चाकू से अमन पर हमला किया हत्या कर दी। बीच-बचाव करने वाले परिवार वालों पर भी हत्यारों ने हमला कर दिया।

घर आया और चाकू से कर दिया हमला

बता दें कि घटना साल 2022 की है। 26 जून को फरियादी ने बाणगंगा थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि उसके घर के पास रहने वाला आकाश साहू उसकी लड़की का पीछा करता था। इसपर जब उसके बेटे अमन ने आकाश को ऐसा करने से रोका तो वारदात वाले दिन आकाश अपने जीजा राकेश के साथ मेरे घर आया और अमन पर बार-बार चाकू से हमला कर दिया। मैं और मेरा परिवार जब बीच-बचाव करने आया तो हत्यारों ने हम पर भी हमला कर दिया।

दोनों को आजीवन कारावास की सजा

उन्होंने चाकू मारकर अमन को लहूलुहान कर दिया। हम अमन को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले पर जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश ने प्रकरण में फैसला सुनाते हुए आकाश साहू और राकेश साहू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रकरण में अभियोजन ने 17 गवाहों के बयान कराए थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us