SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » MP Politics News: कांग्रेस ढूंढेगी भाजपा के दोस्त, दगाबाज नेताओं से किनारा करेगी पार्टी

MP Politics News: कांग्रेस ढूंढेगी भाजपा के दोस्त, दगाबाज नेताओं से किनारा करेगी पार्टी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    राहुल गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए पार्टी के अधिवेशन में दगाबाज नेताओं से किनारा करने की बात कही थी। अब कांग्रेस ऐसे नेताओं को चिन्हित करने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाएगी. अनुशासन समिति के पास भी लगभग ढाई सौ प्रकरण लंबित है, जिन पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। आइए जानते है पूरा मामला…

भोपाल (MP Politics News)। कांग्रेस पार्टी अब संगठन की मजबूती के लिए संगठन सृजन अभियान शुरु कर रही है. इस अभियान में कांग्रेस के भीतर भाजपा के मित्रों को चिह्नित किया जाएगा। ऐसे लोगों को न तो भविष्य में कोई दायित्व मिलेगा और न ही चुनाव में इनकी कोई भूमिका रहेगी।

दगाबाज नेताओं से किनारा करेगी पार्टी

पार्टी ऐसे दगाबाज नेताओं से किनारा करेगी। यह काम संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर होगा। इसके लिए पर्यवेक्षक स्थानीय कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी गुजरात के अहमदाबाद में हुए पार्टी के अधिवेशन में ऐसे नेताओं से किनारा करने की बात कह चुके हैं।

ऐसे नेताओं की ब्लॉक और जिलेवार सूची बनेगी

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय प्रदेश में ऐसे कई नेताओं के नाम सामने आए थे, जो भाजपा का मित्र बनकर काम कर रहे थे। कुछ ने तो भाजपा की सदस्यता ले ली पर कुछ अब भी पार्टी में बने हुए हैं। ऐसे लोगों को संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत चिह्नित किया जाएगा। इनकी ब्लॉक और जिलेवार सूची बनेगी और फिर यदि किसी के पास कोई दायित्व है तो उसे उससे मुक्त करके किनारा कर लिया जाएगा।

 

दिखाने के लिए कांग्रेस के पर काम भाजपा का

दरअसल, ऐसे ही लोग संगठन और चुनाव के समय पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। दिखाने के लिए ये लोग कांग्रेस के होते हैं पर काम भाजपा के लिए करते हैं। यही कारण है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए पार्टी के अधिवेशन में ऐसे लोगों पर निशाना साधा था। केंद्रीय पर्यवेक्षकों को भी इस पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।

अनुशासन समिति के पास लगभग 250 केस लंबित

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने भी पार्टी से दगाबाजी करने वालों को चिह्नित करके कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। अनुशासन समिति के पास भी लगभग ढाई सौ प्रकरण लंबित है, जिन पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जो भी लोग पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, उन लोगों को भी संगठन सृजन अभियान के दौरान चिह्नित किया जाएगा ताकि पार्टी ऐसे लोगों से सतर्क रहकर जनता की आवाज को और मजबूती के साथ उठा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us