SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Bilaspur Crime: पड़ोसन का फोटो खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप पर किया शेयर, फिर मचा ऐसा घमासान कि बीच सड़क चले लात-घूंसे

Bilaspur Crime: पड़ोसन का फोटो खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप पर किया शेयर, फिर मचा ऐसा घमासान कि बीच सड़क चले लात-घूंसे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    Bilaspur Crime: महिला से बिना पुछे इसकी फोटो खींचकर व्हाट्सएप ग्रप में डालने का विरोध करने पर पति- पत्नी ने उसकी बीच सड़क पिटाई कर दी। इस मार-पीट से महिला सड़क पड़ ही बेहोश हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर: शहर के जरहाभाटा क्षेत्र के कस्तूरबा नगर से व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो भेजने और उसका विरोध करने को लेकर महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पति-पत्नी ने मिलकर बीच सड़क पर महिला की पिटाई की है। इसे लेकर घायल महिला के भाई ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

मामला दरअसल कुछ यूं है कि, कस्तूरबा नगर में रहने वाली महिला ने अपने मोबाइल पर पड़ोसी महिला की फोटो खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दी। जिसका विरोध करने पर फोटो खींचने वाली महिला ने अपने पति के साथ मिलकर पीड़िता की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। इस मारपीट में जिस महिला की फोटो खींची गई है, वह घायल हो गई। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्तूरबा नगर निवासी जगावर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि, उनकी बहन रंजीता करोसिया की पड़ोस में रहने वाली गंगा सिहोते ने मोबाइल पर फोटो खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। इसकी जानकारी होने पर रंजीता ने विरोध करते हुए गंगा से बात की। इसी बीच गंगा और उसके पति विशाल ने मिलकर रंजीता की पिटाई कर दी।

पीड़िता के भाई ने अपनी पुलिस को बताया कि मारपीट से रंजीता बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। इसकी जानकारी होने पर रंजीता की बहन और भाई मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पीड़ित के भाई ने सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

स्पा सेंटर पर देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला संचालक फरार

अपराध से जुड़ी एक अन्य खबर में छत्तीसगढ़ में इन दिनों स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। प्रशासन भी इसके खिलाफ सजग और शतर्क होकर कार्रवाई कर रही है। राजधानी रायपुर में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा है। इस दौरान पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं और यह भी सामने आया कि स्पा की महिला संचालक अन्य राज्यों से लड़कियों को बुलाकर उनसे जबरन देह व्यापार करवा रही थी।

बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा के निर्देश और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को रायपुर शहर के 80 से अधिक स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया । इसी दौरान न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के लक्जरी वेलनेस सैलून एंड स्पा सेंटर में अनियमितताएं पाई गईं। जांच में स्पा में काम करने वाली लड़कियों ने भी महिला संचालक द्वारा उनसे जबरन देह व्यापार कराने की बात कबूली। इसके बाद, न्यू राजेंद्र नगर थाने में महिला संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट (PETA ACT) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला संचालक फिलहाल फरार है। पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us