शहडोल (सीमा सिंह) फार्मेसी छात्रा ने दुष्कर्म के आरोपी ऐश्वर्य कंवर के खिलाफ शिकायत की थी। आरोपी के परिजन अब पीड़िता को केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी की बहन ने पीड़िता के दोस्त को भी धमकाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
, बिलासपुर। दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती को अब आरोपी के परिजनों की ओर से जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़िता ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में इसकी लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी ऐश्वर्य कंवर जेल में है।
रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती बिलासपुर में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। वर्ष 2024 में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान कोरबा निवासी ऐश्वर्य कंवर से हुई, जो उस समय लखनऊ स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में पढ़ाई कर रहा था। बातचीत के दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर विश्वास जीत लिया। मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
- जून 2024 में ऐश्वर्य बिलासपुर आया, जहां होटल में ले जाकर उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। गुपचुप तरीके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का लगातार शोषण करता रहा। युवती ने शादी का दबाव डाला, तो आरोपी ने इंकार कर दिया। बातचीत भी बंद कर दी।
- उसके बाद युवती ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। अब युवती का आरोप है कि आरोपी के पिता (कोरबा कलेक्टोरेट में पदस्थ) पहले भी केस दर्ज न करने का दबाव बना चुके थे। अब आरोपी की बहन ने युवती के दोस्त को फोन कर धमकी दी है कि जेल से बाहर आते ही उसका भाई युवती को नहीं छोड़ेगा।
- पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती को सुरक्षा मुहैया कराने पर भी विचार किया जा रहा है।







