SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » Indian Railway: जबलपुर स्टेशन पर चार दिन का ब्लॉक, मदनमहल से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Indian Railway: जबलपुर स्टेशन पर चार दिन का ब्लॉक, मदनमहल से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    शहडोल (सीमा सिंह)   Indian Railway: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चार दिन के लिए रेलवे ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे ट्रेन सेवाओं में बदलाव होगा। रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन मदनमहल से होगा। वहीं, ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी का संचालन अब हर दिन किया जाएगा। इसके अलावा, प्रयागराज से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन तक चलने वाली ट्रेन का संचालन ग्वालियर तक किया जाएगा।

भोपाल (Bhopal News)। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) द्वारा जबलपुर रेलवे स्टेशन में विभिन्न निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते 27 मई से 30 मई तक चार दिन के लिए प्रतिदिन तीन घंटे का रेलवे ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रानी कमलापति- अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी ट्रेन (गाड़ी नंबर 22187-22188) की सेवाओं में आंशिक बदलाव किया गया है।

अब 27 से 30 मई तक रानी कमलापति से रवाना होने वाली इंटरसिटी ट्रेन 22187 मदनमहल स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन मदनमहल से अधारताल के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

वहीं 27 से 30 मई तक अधारताल से रवाना होने वाली इंटरसिटी ट्रेन 22188 मदनमहल स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन अधारताल से मदनमहल के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।

इधर… ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी का संचालन आज से रोज

ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी का संचालन अब हर दिन किया जाएगा। सोमवार से ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी। यह ट्रेन अभी तक सप्ताह में केवल पांच दिन चलाई जा रही थी। इसे नियमित रूप से चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

भोपाल से यह ट्रेन दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी और रात 11:58 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, ग्वालियर से सुबह 6:20 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:35 बजे भोपाल पहुंचेगी। इधर, प्रयागराज से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन तक नियमित रूप से चलने वाली ट्रेन नंबर 11802 का संचालन सोमवार से ग्वालियर तक किया जाएगा।

यह ट्रेन सोमवार को प्रयागराज जंक्शन से सुबह 6:05 बजे रवाना होकर शाम 5:15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी और इसके बाद रात नौ बजे ग्वालियर स्टेशन पर आएगी। इसी दिन से यह ट्रेन नियमित हो जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us