SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » पथखई घाट पर बारातियों से भरी बस पलटी :

पथखई घाट पर बारातियों से भरी बस पलटी :

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दर्जन भर से अधिक बाराती घायल , तीन की हालत गंभीर
बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पथखई घाट के पास पलट गई। इस हादसे में सवार दर्जन भर से अधिक बारातियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।

प्रारंम्भिक जानकारी में पता चला है की बस क्रमांक एमपी 51  पी1041से बारात पाली विकाश खंड के ग्राम मछेही से गोपालपुर आई थी। जहां से विदाई के बाद सोमवार को बारात लौटते समय यह हादसा हो गया।

घटना की जानकारी लगने के बाद सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हुए बारातियों को जिला अस्पताल व सामान्य घायलों को सिंहपुर अस्पताल ले जाया जा रहा है।

घटना की जानकारी लगते ही यातायात डीएसपी मुकेश दीक्षित की घटना स्थल पर पहुंचे है, और सभी घायलों को अस्पताल लाया गया , जिसमे से तीन लोगो को गंभीर चोट आई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us