SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » खंडवा जिले के बड़ा बोरगांव में सिर में गोली मारकर युवक हत्या, पत्नी के अफेयर में वारदात की आशंका

खंडवा जिले के बड़ा बोरगांव में सिर में गोली मारकर युवक हत्या, पत्नी के अफेयर में वारदात की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  शहडोल (सीमा सिंह)    खंडवा जिले के बड़ा बोरगांव में एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार तड़के 3:30 से 4 के बीच हुई। आशंका है कि पत्नी के अफेयर में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

, खंडवा (Khandwa News)। पंधाना थाना क्षेत्र के बड़ा बोरगांव में अज्ञात आरोपित ने सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। यहां एक 35 वर्षीय युवक की घर में घुसकर सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि पत्नी के अफेयर में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मामला शनिवार तड़के 3:30 से 4:00 के बीच का है। बड़ा बोरगांव निवासी आमीन पुत्र खलील घर में सो रहा था। तभी अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और कान के पीछे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि रात में तीन से चार बजे के बीच उन्हें पटाखा फूटने जैसी आवाज आई। जब वह उठे तो उन्हें आमीन घायल अवस्था में मिला। तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने बनाई टीम

घटना को लेकर खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल इस मामले में जा शुरू कराई है। टीम बनाकर जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us