शहडोल (सीमा सिंह) भोपाल के करीब बैरागढ़ में चिरायु अस्पताल के पास एक कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात दो बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर लैंप पोस्ट में घुस गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों पर शव कार के अंदर दिखाई दे रहे हैं।
भोपाल (Bhopal News)। भोपाल के करीब बैरागढ़ में चिरायु अस्पताल के पास गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात दो बजे एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और पेड़ से टकराते हुए लैंप पोस्ट में घुस गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तीनों युवकों के शव कार के अंदर दिखाई दे रहे हैं।
खजूरी सड़क पुलिस थाना इलाके में हुए इस हादसे में वीडियो में कुछ लोग इस बात की शिकायत भी करते नजर आ रहे है कि कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। बैरागढ़ के असिस्टेंट कमिश्नर आदित्य राज सिंह ठाकुर के अनुसार तीन युवकों की मौत हुई है, जिनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। चौथे युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार कार लैंप पोस्ट में टकराने से पहले पेड़ से टकराई थी। कार कार अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बहुत ही तेज रफ्तार में थी। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के शिकार युवक कहां जा रहे थे।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए श्रेया न्यूज़ के साथ।







