शहडोल (सीमा सिंह) MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में एक किशोर की केवल इसलिए हत्या कर दी गई कि वह आरोपी की बेटी से दोस्ती कर बैठा था।
MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में एक किशोर की केवल इसलिए हत्या कर दी गई कि वह आरोपी की बेटी से दोस्ती कर बैठा था। इसी बात पर किशोरी के पिता ने बेटे के साथ मिलकर एक परिवार के घर का चिराग ही बुझा दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
मदद मिलती तो बच जाती जान
हमले के बाद किशोर रात भर खेत पर ही मरणासन्न पड़ा रहा। तड़के उसके ताऊ खेत पर पहुंचे और आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर ढूंढने लगे। फिर देखा, किशोर खून से लथपथ पड़ा था। उसे जबलपुर के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
गांव में सनाका खिंचा
इस घटना से गांव में सनाका खिंचा हुआ है। बताया गया है कि किशोर अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत ने सभी को तोडकऱ रख दिया है। उधर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।







