शहडोल (सीमा सिंह) थी रिश्वत, लोकायुक्त ने 15 हजार रुपए के साथ पकड़ा रीवा लोकायुक्त टीम ने भालूमाड़ा थाना क्षेत्र की चुकान ग्राम पंचायत में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते सचिव बृजेश तिवारी को रंगे हाथों पकड़ा। शिकायत पुलिया निर्माण में रिश्वत मांगने की थी। आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की कार्रवाई मंगलवार को SECL गेस्ट हाउस में पूरी की गई।
अनूपपुर। जिले के बदरा जनपद एवं थाना भालूमाड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाद सचिव बृजेश तिवारी को रीवा लोकायुक्त ने 15 हजार रिश्वत लेते मंगलवार को ग्राम पंचायत चुकान से पकड़ा है।
ग्राम पंचायत चुकान सचिव बृजेश तिवारी भाद पंचायत के अतिरिक्त प्रभार में भी थे। दुकान पंचायत भवन में रिश्वत ले लेते पकड़े गए सचिव को लोकायुक्त ने कार्यवाही हेतु एसईसीएल भालूमाड़ा गेस्ट हाउस में लेकर आई और कार्यवाही की।
लोकायुक्त रीवा टीम के सदस्य एस राम मरावी निरीक्षक ने बताया कि भाद ग्राम पंचायत उप सरपंच शिवकुमार प्रजापति और मटेरियल सप्लायर राजेंद्र सोनी ने रीवा लोकायुक्त में 16 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव बृजेश तिवारी ने भाद ग्राम पंचायत में पुलिया निर्माण के लिए 20 हजार का रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त ने बनाई योजना
- रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार रुपए सचिव को सोमवार को दी थी। यह राशि मिलने के बाद आरोपी सचिव पूरी तरह से निश्चिंत हो गया था। मंगलवार को रिश्वत की दूसरी किस्त 15 हजार के साथ लोकायुक्त ने फरियादी को फिर से सचिव बृजेश तिवारी के पास भेजा।
- सचिव ने रसायन युक्त नोट लिए लोकायुक्त टीम ने पहुंचकर सचिव को रंगे हाथों के साथ पकड़ लिया। रीवा लोकायुक्त के लगभग 12 सदस्य इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।







