SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Indore News: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर सुसाइड की पोस्ट देख साइबर सेल ने बचाए 5 लोग

Indore News: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर सुसाइड की पोस्ट देख साइबर सेल ने बचाए 5 लोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:   मेटा से मिले इमरजेंसी सुसाइड अलर्ट पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश साइबर सेल ने फेसबुक-इंस्टाग्राम पोस्ट्स के आधार पर पांच लोगों की जान बचाई। प्रेम-प्रसंग और डिप्रेशन में आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवाओं को समय रहते ट्रेस कर पुलिस ने समझाइश और काउंसलिंग के जरिए सुरक्षित किया।
, इंदौर। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की चेतावनी भरी पोस्ट्स को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल ने पांच लोगों की जान बचा ली। मेटा की ओर से भेजे गए इमरजेंसी सुसाइड अलर्ट के बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। एसपी (साइबर) सव्यसाची सराफ ने बताया कि यह कार्रवाई खरगोन, रायसेन, शहडोल, सागर और मैहर जिलों में की गई।
9 मई को एक इंस्टाग्राम यूज़र ने नैनो यूरिया लिक्विड पीते हुए वीडियो पोस्ट कर लिखा कि “आज मेरा अंतिम दिन है। शाम तक मेरी मौत की सूचना मिल जाएगी। हो सके तो माफ कर देना।”

युवक को खोजकर बचाया

यह अलर्ट मिलते ही एएसआई रामप्रकाश वाजपेयी और आरक्षक राकेश बामनिया ने खरगोन साइबर सेल और कंट्रोल रूम को सूचना दी। युवक को समय रहते ढूंढकर समझाइश दी गई। उसने बताया कि प्रेमिका से विवाद के चलते वह अवसाद में था।

पुलिस की सक्रियता से बचे ये लोग

 

  • एक अन्य मामले में 13 मई को शहडोल निवासी युवक ने सफेद गोलियां खाते हुए लिखा कि अब तो मरना मंजूर है। एक्सपर्ट की सूचना पर स्थानीय टीम सक्रिय हुई और समय पर पहुंचकर उसे बचाया। युवक ने माना कि वह डिप्रेशन में था। डॉक्टर्स और पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग की।

 

  • इसी तरह, एक अन्य व्यक्ति ने जहरीली दवा पीते हुए कहा कि आज उसका आखिरी दिन है। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बचाया। वहीं, एक युवक ने फांसी का फोटो फेसबुक पर डालते हुए लिखा कि मिस यू जान। उसे भी वक्त रहते बचा लिया गया।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us