SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Dewas News: शराब पर डिस्काउंट नहीं दिया तो फोड़ दी दुकान, कर्मचारियों पर सरिए, लकड़ी और बोतलों से हमला

Dewas News: शराब पर डिस्काउंट नहीं दिया तो फोड़ दी दुकान, कर्मचारियों पर सरिए, लकड़ी और बोतलों से हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  शैली पांडेय शहडोल Dewas Crime News: देवास में एक शराब दुकान पर गुरुवार रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें कर्मचारियों निशाना बनाया गया। हमलावरों ने सरिया, लकड़ी और बोतलों से हमला किया, जिसमें कुछ कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने एक दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
  1. शराब दुकान पर हमले में घायल हुए कर्मचारी, एक को गंभीर चोट।
  2. एक दर्जन आरोपियों पर केस दर्ज किया, कई को हिरासत में लिया
  3. अस्पताल में भी हुआ विवाद, डॉक्टर और स्टाफ के साथ अभद्रता हुई।

, देवास। डिस्काउंट में शराब मांगने की बात को लेकर बस स्टैंड के समीप स्थित शराब दुकान पर गुरुवार रात को एक दर्जन से अधिक लोगों ने शराब दुकान के कर्मचारियों पर सरिया, लकड़ी, बोतल से जानलेवा हमला कर दिया।

दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की गई इसमें कुछ कर्मचारी घायल हो गए, जिसमें से एक को गंभीर चोट लगी है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। मामले में कोतवाली थाने में एक दर्जन नामजद आरोपितों पर केस दर्ज किया गया है

इमरजेंसी वार्ड में लोगों की भीड़ घुस गई

वहीं इस घटना के बाद जिला अस्पताल में भी जमकर बवाल हुआ घायलों के उपचार के दौरान इमरजेंसी वार्ड में लोगों की भीड़ घुस गई और डॉक्टर व स्टाफ के साथ अभद्रता व भर्ती मरीज के साथ मारपीट की गई। इस मामले में ड्यूटी डॉक्टर ने कोतवाली थाने में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करवाया है।

 

इन पर दर्ज किया गया केस

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शराब दुकान के कर्मचारी ऋषभ गुर्जर निवासी ग्राम बमरौली जिला मुरैना की रिपोर्ट पर आरोपित भीम घारू, कान्हा यादव, हेमंत घारू, बिट्टू घारू, वासु घारू, भूरा कुरेशी, लड्डू, गौतम नाथ, अंशु चौहान, जीशान ठाकुर पंकज ठाकुर, नितिन जाधव व अन्य आरोपितों पर केस दर्ज किया गया है।

 

अस्पताल में विवाद करने वालों पर भी केसवहीं दूसरे मामले में जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर सीएम गुप्ता ने अज्ञात लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया है। कोतवाली थाना टीआई श्यामचंद शर्मा ने बताया कई आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। कुछ की तलाश में टीम लगी हुई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us