SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में बिजली के तार की चपेट में आया ट्रैक्टर:19 साल के चालक की मौत, अवैध कनेक्शन से हुआ हादसा

शहडोल में बिजली के तार की चपेट में आया ट्रैक्टर:19 साल के चालक की मौत, अवैध कनेक्शन से हुआ हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल-:
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के पाथर गांव में मंगलवार को एक ट्रैक्टर हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पाथर निवासी उमेश कुमार बेलदार के रूप में हुई 12

घटना उस समय हुई जब उमेश पत्थर से भरा ट्रैक्टर लेकर रामकांत सिंह के यहां जा रहा था। रास्ते में एक पोल्ट्री फार्म के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में ट्रैक्टर आ गया। यह बिजली का कनेक्शन पोल्ट्री फार्म संचालक ने अवैध रूप से लिया था।

करंट लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उमेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों में पोल्ट्री फार्म संचालक के खिलाफ आक्रोश है। उनका कहना है कि संचालक की लापरवाही से एक युवक की जान गई है। गोहपारू थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ट्रैक्टर से पत्थर का परिवहन वैध था या अवैध। साथ ही ट्रैक्टर का बीमा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us