SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » सीएम डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरू में कहा- मध्य प्रदेश में उद्योगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरू में कहा- मध्य प्रदेश में उद्योगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शैली पांडेय शहडोल        MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु में निवेशकों को राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं और सरकार निवेशकों को प्रोत्साहित कर रही है। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश निवेशकों के लिए एक पारदर्शी और भरोसेमंद राज्य है।
  1. बेंगलुरु में रोड-शो और इंटरेक्टिव सेशन के दौरान 7935 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त।
  2. 18 हजार 975 नए रोजगार होंगे सृजित, बेंगलुरू में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा।
  3. प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में निवेश संवर्द्धन के लिये 18 नई औद्योगिक नीतियां लांच की गई।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि व्यापारी और निवेशक मध्यप्रदेश आएं और उद्योग को बढ़ावा दें। आज मेड इन इंडिया का जमाना है। मध्यप्रदेश सरकार ने नई उद्योग केंद्रित नीतियां लागू की हैं। सभी जिलों में उद्योग प्रकोष्ठ खोले गए हैं। इंडस्ट्री शुरू करने के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम लागू है। निवेशकों के लिये मुख्यमंत्री सहजता से उपलब्ध है।

राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक, पानी और बिजली उपलब्ध है। राज्य सरकार ने उद्योगपतियों को सब्सिडी के बैकलॉग का एक-एक रुपया लौटाया है। सरकार बड़े उद्योगों के साथ छोटे निवेशकों को भी प्रोत्साहन दे रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को बेंगलुरू में हुए रोड-शो के इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित कर रहे थे। इंटरेक्टिव सेशन में विभिन्न निवेशकों से चर्चा हुई। आज निवेशकों से 7935 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे 18 हजार 975 नए रोजगार सृजित होंगे।

naidunia_image

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म” के मूलमंत्र को आधार बनाकर हम आत्म-निर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति की ओर तेजी से अग्रसर है। प्रदेश में उद्योगों की स्थापना और निवेश को बढ़ावा देने के लिये हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है।

इस दिशा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय पर विभिन्न शहरों में किये गये रोड-शो और इंटरेक्टिव सेशन सहित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से हमने लोकल से ग्लोबल स्तर तक सफलतापूर्वक निवेश संवाद किया है।

बेंगलुरु में आज दूसरी बार हुए रोड-शो और इंटरेक्टिव सेशन से निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए “प्रगतिशील, पारदर्शी और भरोसेमंद राज्य” के रूप में उभरा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us