SUBSCRIBE NOW

Home » स्वास्थ्य » भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पड़ोसी देश में दिखा अमेरिकी विमान, घबरा गए पाकिस्तान-अमेरिका

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पड़ोसी देश में दिखा अमेरिकी विमान, घबरा गए पाकिस्तान-अमेरिका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:
India-Pakistan Conflict: भारत का पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और सैन्य ठिकानों पर किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे भारत-पाकिस्तान में तनाव काफी बढ़ गया है। हालांकि अब दोनों देशों की तरफ से सीज़फायर का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद अभी भी पाकिस्तान की तरफ से इसका उल्लंघन किया जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान में अमेरिकी विमान देखा गया है, जिसे बाद लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

भारत (India) का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) कई मायनों में सफल रहा। न सिर्फ इसने कई आतंकी ठिकानों और आतंकियों को खत्म किया, बल्कि पाकिस्तान (Pakistan) के कई सैन्य ठिकानों को भी टारगेट किया। भारत के हवाई हमले पूरी तरह सटीक रहे और इनसे किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भारत के हवाई हमलों से बौखलाकर पाकिस्तान ने भी जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब में बॉर्डर के करीब शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए, जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस पूरे मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब अमेरिका (United States Of America) ने दोनों देशों के बीच शांति को अहम बताते हुए सीज़फायर कराने का दावा किया। ऐसे में मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि अमेरिका को इस मामले में पड़ने की क्या ज़रूरत पड़ी? इसी बीच अमेरिका का एक विमान भी पाकिस्तान में देखा गया है और इसके बाद से लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। लोगों के कयासों का सीधा कनेक्शन पाकिस्तान में परमाणु ठिकानों से है।

भारत के हवाई हमलों का क्या है परमाणु कनेक्शन?

भारत ने 10 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में पाकिस्तानी हमलों का जवाब देते हुए पाकिस्तान में कई एयरबेस पर हवाई हमले किए, जिनमें सैन्य मुख्यालय के नज़दीक रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस भी शामिल है। इतना ही नहीं, भारतीय सेना ने सरगोधा में मुशाफ एयरबेस पर भी हवाई हमला किया। जानकारी के अनुसार नूर खान एयरबेस पर पाकिस्तान का परमाणु कमांड बेस है और मुशाफ एयरबेस के पास किराना हिल्स में पाकिस्तान की परमाणु स्टोरेज फैसिलिटी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us