SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में बेमौसम बारिश, 5 डिग्री तक गिरा तापमान:फसल, निर्माण कार्य और शादी समारोह प्रभावित

शहडोल में बेमौसम बारिश, 5 डिग्री तक गिरा तापमान:फसल, निर्माण कार्य और शादी समारोह प्रभावित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल में बेमौसम बारिश, 5 डिग्री तक गिरा तापमान

फसल, निर्माण कार्य और शादी समारोह प्रभावित

शहडोल में रविवार दोपहर 12 बजे से घने बादल छा गए और जिला मुख्यालय से लेकर गोलांचल क्षेत्र तक झमाझम बारिश हुई।

किसान रामकृष्ण यादव ने बताया कि बारिश से फसलें खराब होने और आर्थिक नुकसान की आशंका है। निर्माण क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। सोन नदी से रेत की आपूर्ति बाधित हुई है।

निर्माण व्यवसायी राधेश्याम खरे के अनुसार, बारिश से काम रुक गया है और प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने में दिक्कत आ रही है।

जिले में होने वाली शादियां भी बारिश से प्रभावित हुई हैं। स्थानीय आयोजक विद्या देवी ने बताया कि समारोह स्थल बदलने पर विचार करना पड़ रहा है।
एक सप्ताह से लगातार बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार के मुकाबले 5 डिग्री कम रहा। कल 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य बारिश है, लेकिन इसकी तीव्रता ने लोगों को प्रभावित किया है।

इस मौसम की अनिश्चितता ने कृषि उत्पादन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक समारोहों को प्रभावित किया है। मौसम में सुधार से प्रभावित लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us