SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » India Pakistan Conflict: दोनों देश कर रहे एक दूसरे के एयरबेस पर हमले की कोशिश… भारत का हर वार सटीक, पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम

India Pakistan Conflict: दोनों देश कर रहे एक दूसरे के एयरबेस पर हमले की कोशिश… भारत का हर वार सटीक, पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शैली पांडेय शहडोल India Pakistan Conflict: पाकिस्तान मुश्किल में है, फिर भी अपना दोगलापन नहीं छोड़ रहा है। भारत पर उसका हल हमला नाकाम कर दिया गया है, जबकि भारत ने पाकिस्तान में ड्रोन से सटीक हमले किए हैं। यही कारण है कि अब पाकिस्तान बौखला गया है और लंबी दूरी पर मार करने वाली मिसाइल भी दागने लगा है।

  1. पाकिस्तान की फतेह-1 मिसाइल ध्वस्त
  2. हरियाणा के सिरसा में कई गई ध्वस्त
  3. दिल्ली को निशाना बनाने की आशंका

 नई दिल्ली (India Pakistan Conflict): भारत के खिलाफ हर मोर्चे पर मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ झलकने लगी है। पाकिस्तान ने शनिवार सुबह भारत पर हमले के लिए लंबी दूरी तक वार करने वाली फहेत-1 मिसाइल का उपयोग किया।

माना जा रहा है कि राजधानी दिल्ली को टारगेट करते हुए यह मिसाइल दागी गई थी, जिसे हरियाणा के सिरसा में नाकाम कर दिया गया। फहेत-1 मिसाइल के हमले को नाकाम करने के बाद भारतीय डिफेंस सिस्टम और अलर्ट कर दिया गया है। नीचे देखिए वीडियो।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाक सेना प्रमुख से की बात

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार सुबह पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर से फोन पर बात की। इस घटनाक्रम को बहुत अहम माना जा रहा है, क्योंकि रुबियो अब तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बात कर रहे थे। यह पहला मौका है जब उन्होंने पीएम को छोड़कर सेना प्रमुख से सीधी बात की है।

आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान में सरकार और सेना के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सेना कभी भी सरकार के खिलाफ बगावत कर सकती है। पाकिस्तान में लोगों का मानना है कि नरेंद्र मोदी के सामने शहबाज शरीफ बहुत कमजोर पड़ रहे हैं।

निशाने पर एकदूसरे के एयरबेस

पाकिस्तान ने शनिवार सुबह पंजाब स्थित पठानकोट एयरबेस पर हमले की कोशिश की। हालांकि सीमा पार से भेजा गया ड्रोन मिसाइल दाग पाता, इससे पहले ही ध्वस्त तक दिया गया।

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के पांच एयरबेस पर सफल हमला किया। नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल), रफीकी (झांग जिले में शोरकोट), खक्खर एयरबेस के बाद अब सरगोधा एयरबेस पर हमला किया गया है।

पाकिस्तान जहां से भेजता था ड्रोन, कर दिया उसे ध्वस्त

शनिवार सुबह भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी कर बताया कि पाकिस्तान की एक चौकी को ध्वस्त किया गया है, जहां भारत में ड्रोन भेजे जाते थे। रक्षा सूत्रों के अनुसार, जम्मू के निकट पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैडों को भारतीय सेना ने नष्ट कर दिया है, जिनका इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने के लिए किया जा रहा था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us