SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Chhindwara Accident: छिंदवाड़ा में दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 5 की मौत

Chhindwara Accident: छिंदवाड़ा में दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 5 की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    शैली पांडेय शहडोल   Chhindwara Bike Accident: छिंदवाड़ा जिले में एक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। अमरवाड़ा-चौरई मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में ये हादसा हुआ। मृतकों में दो युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
  1. हादसे के वक्त तीन-तीन युवक दो बाइक पर सवार थे।
  2. तीन युवकों ने अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम।
  3. छिंदवाड़ा में सड़क हादसा रात करीब 11 बजे हुआ था।

, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमरवाड़ा-चौरई मार्ग पर स्थित चौरसिया पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतकों में दो युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात लगभग 11 बजे के आसपास हुआ, जब दो तेज रफ्तार बाइक एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार युवक दूर जा गिरे और सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े थे।

ये हुए हादसे का शिकार

naidunia_image

हादसे के वक्त सुखराम यादव (21), आयुष यादव (19), और शहजाद खान (19) अमरवाड़ा से छुई की ओर एक बारात में जा रहे थे, वहीं विक्रम उईके (18) और अविनाश उईके (18) लिंगपानी से अमरवाड़ा शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। दोनों बाइक पर तीन-तीन युवक सवार थे, जो कि नियमों के विरुद्ध है।

टक्कर के बाद सुखराम और आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां शहजाद, विक्रम और अविनाश ने भी दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us