सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल जिले के जैतपुर और ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बीते शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया है। जैतपुर के रसमोहनी गांव में एक परिवार पारिवारिक कार्यक्रम में गया था। रविवार सुबह लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। चोर करीब 30 हजार रुपए की नकदी और सामान लेकर फरार हो गए।
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में दूसरी वारदात हुई। आरती सिंह के घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर समेत करीब एक लाख रुपए का सामान चुरा लिया। वे गांव गई थीं और घर में ताला लगा था।
पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पिछले माह कोतवाली थाना क्षेत्र में डीएसपी और टीआई के घर से भी लाखों की चोरी हुई थी।
पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में असफल रही है। स्थानीय लोगों में का कहना है कि अब उन्हें अपने घरों में मजबूत ताले और सीसीटीवी कैमरे लगवाने पड़ेंगे।







