SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में बारात जा रहे बाइक सवार की मौत:अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, साथी घायल, शिव शक्ति आश्रम के पास हादसा

शहडोल में बारात जा रहे बाइक सवार की मौत:अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, साथी घायल, शिव शक्ति आश्रम के पास हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र में शिव शक्ति आश्रम के पास सड़क हादसे में 28 वर्षीय राजेश साकेत की मौत हो गई। वह अपने एक साथी के साथ शुक्रवार रात बाइक से ब्यौहारी से रमपुरवा बारात जा रहा था।

शिव शक्ति आश्रम के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी को गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब स्थिर है।

थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों के अनुसार दूल्हे की गाड़ी आगे निकल गई थी।

बारातियों की बस पीछे चल रही थी। उन्होंने राजेश को कई बार रोकने की कोशिश की। राजेश अपने साथी के साथ बाइक पर ही बारात में जाने के लिए निकल गया। घटना के बाद बारात का माहौल शोक में बदल गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us