सीमा सिंह शहडोल -: पति,पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। साथ ही शराब पीने के आदी थे।करीब पांच साल पूर्व दोनों ने एक दूसरे के साथ पुनर्विवाह विवाह किया था। घर के पास लक्ष्मण की बहन भी रहती है। शराब के नशे में दोनों विवाद कभी कभार करते थे, लेकिन विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा, ये कभी सोचा नहीं था।
- बड़वाह के सुलगांव की है यह घटना।
- लाश का हाथ दिखा तो मामला खुला।
- डर के मारे पति ने कर ली आत्महत्या।
- समीप ग्राम सुलगांव में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। पत्नी की हत्या कर आरोपित पति ने उसे जमीन में गाढ़ दिया। आरोपी जहां सोता था उसी खटिया के नीचे गड्ढा कर लाश को दफना दिया था,लेकिन पूरी तरह नहीं दफना पाया। महिला का हाथ बाहर ही रह गया। यही कारण है कि शव के सड़ांध आने लगी और पड़ोसी उससे पूछने लगे। इसके बाद आरोपित पति ने भी डर के मारे कीटनाशक पीकर जान दे दी। घटना गुरुवार शाम को हुई है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यहां पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर उनका पीएम करवाया है। साथ ही इस मामले की जांच के जुट गई है।

पत्नी की लाश का हाथ इस तरह अलग ही दिखाई दे रहा था।
- थाना प्रभारी बड़वाह बलराम सिंह राठौर ने बताया कि लक्ष्मण द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है,लेकिन रुक्मणिबाई के साथ किस तरह की वारदात हुई। वह पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
- बड़वाह के डाक्टर की टीम ने दोनों शव का पीएम किया है। साथ ही शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
- टीआइ ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार शाम को पहुंचे तो पति लक्ष्मण पुत्र दुबलिया (45) का शव घर के बाहर पड़ा था।
- उसके पास पानी की बोतल और कीटनाशक की शीशी भी पड़ी हुई थी।
- जबकि घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने और अंदर से तेज बदबू आने पर शंका के आधार पर ग्रामीणों ने पहले ही घर का ताला तोड़ दिया था।
- जब अंदर जाकर देखा तो खटिया के नीचे पत्नी रुक्मणिबाई (40) का गड्डे में दफनाया हुआ था।
- लेकिन शव का हाथ गड्डे से बाहर था। गड्डे को देख लग रहा था। शव को बेतरतीब तरीके से दफनाया गया था।
- टीआई ने बताया कि पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

दोनों पीते थे शराब
- ग्रामीणों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति,पत्नी दोनों मजदूरी करते थे।
- साथ ही शराब पीने के आदी थे। करीब पांच साल पूर्व दोनों ने एक दूसरे के साथ पुनर्विवाह विवाह किया था।
- घर के पास लक्ष्मण की बहन भी रहती है। शराब के नशे में दोनों विवाद कभी कभार करते थे।
- लेकिन विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा, ये कभी सोचा नहीं था।
- ग्रामीण इस घटना के बाद सकते में है। टीआई ने बताया कि संभवतः शराब के नशे में हुए तात्कालिक विवाद के चलते लक्ष्मण ने रुक्मणि की हत्या कर दी हो।
- लेकिन विवाद किस वजह से हुआ, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाईं हैं।
- रुक्मणि की मौत किस वजह से हुई इसकी जानकारी भी पीएम रिपोर्ट के बाद मिल पाएगी।
- इसके बाद स्पष्ट हों पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।







