SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बाइक को टक्कर मारने के बाद पोल से टकराया ट्रक:करंट लगने से ड्राइवर झुलसा, हादसे में बाइक सवार दो युवक भी घायल

बाइक को टक्कर मारने के बाद पोल से टकराया ट्रक:करंट लगने से ड्राइवर झुलसा, हादसे में बाइक सवार दो युवक भी घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल के सोहगपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 5 बजे दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। गोरतरा क्षेत्र में एक मिनी ट्रक ने पहले बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक रमेश सिंह करंट लगने से झुलस गया। बाइक सवार पुष्पेंद्र और रामराज सिंह भी घायल हुए। ट्रक शहडोल से बुढ़ार की तरफ जा रहा था। बाइक सवार गौरतरा से शहडोल की तरफ आ रहे थे।

यातायात थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ चेकिंग से लौट रहे थे। उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया। विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार दोनों युवकों को भी प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us