सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल में जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के कौआ सराई के पास एक ही ट्रैक्टर ट्रॉली से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा मंगलवार रात को हुआ। कौआ सराई क्रेशर से गिट्टी लोड ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से एक बाइक जा घुसी।
टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके से सिर्फ ट्रैक्टर का इंजन जब्त किया। क्षतिग्रस्त ट्रॉली को वहीं छोड़ दिया गया।
दूसरा हादसा बुधवार सुबह 10 बजे हुआ। गोहपारू से ब्यौहारी जा रहे राकेश सिंह (34) की बाइक उसी खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। राकेश चंदौल थाना गोहपारू के रहने वाले थे।
उप निरीक्षक जीवन सिंह टेकाम ने बताया कि पहले हादसे में बाइक में आग लगने से ट्रॉली भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पहले हादसे के बाद ट्रॉली को तुरंत हटाया जाना चाहिए था। ऐसा नहीं किया गया, जिससे दूसरा हादसा हुआ।







