SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » बेटे की पिटाई करने वाले बदमाशों को समझाने गए पिता के सिर पर मारी तलवार

बेटे की पिटाई करने वाले बदमाशों को समझाने गए पिता के सिर पर मारी तलवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   बुधवार दोपहर को उसके बेटे ने बताया कि पास की किराना दुकान पर राहुल और सलमान नामक बदमाश ने उससे मारपीट की। समीर दोनों को समझाने के लिए दुकान पहुंचा तो दोनों बदमाशों ने उससे विवाद शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
  • कमलानगर पुलिस ने दोनों बदमाशों पर दर्ज किया केस।
  • युवक लहूलुहान हुआ तो स्वजनों ने अस्पताल पहुंचाया।
  • जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।

 कमलानगर क्षेत्र में बदमाश मामूली विवाद पर खुलेआम चाकूबाजी की वारदातें कर रहे हैं। कभी घर के सामने शराब पीकर उत्पात मचाते हैं तो कभी सरेराह लूट कर हमला करते हैं। बुधवार को एक बदमाश ने अपने पड़ोस के एक बच्चे से अकारण मारपीट शुरू कर दी और जब उसका पिता समझाने को आया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई भी कर दी। साथ ही उसके सिर पर तलवार से हमला कर दिया।

कमलानगर पुलिस ने आरोपित बदमाशों पर प्रकरण दर्ज किया है। प्रधान आरक्षक सुनील मिश्रा ने बताया कि समीर सिंह परिहार झुग्गी माण्डवा क्षेत्र में रहकर ड्राइवरी का काम करता है। बुधवार दोपहर को उसके बेटे ने बताया कि पास की किराना दुकान पर राहुल और सलमान नामक बदमाश ने उससे मारपीट की।

समीर दोनों को समझाने के लिए दुकान पहुंचा तो दोनों बदमाशों ने उससे विवाद शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। समीर ने विरोध किया तो गुस्साए सलमान ने उसके सिर पर तलवार मार दी। युवक लहूलुहान हुआ तो उसके स्वजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us