SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले के बाद कश्मीर टूर कैंसल करा रहे इंदौर के लोग, जो वहां मौजूद वो वापस लौटना चाहते हैं

Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले के बाद कश्मीर टूर कैंसल करा रहे इंदौर के लोग, जो वहां मौजूद वो वापस लौटना चाहते हैं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   Kashmir Tour Cancelled: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद इंदौर से कश्मीर जाने वाले पर्यटकों में खलबली मच गई है। लगभग 20 प्रतिशत लोगों ने अपना कश्मीर टूर निरस्त कर दिया है, जबकि कई लोग अपनी यात्रा टालने पर विचार कर रहे हैं। विमान कंपनियों ने री-बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है और ट्रैवल एजेंट्स पर्यटकों की मदद के लिए जुटे हुए हैं।
  • विमान कंपनियों ने दी री-बुकिंग की सुविधा, इस पर नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज।
  • ट्रैवल एजेंट्स कर रहे पर्यटकों की मदद, जुटा रहे होटल और अन्य सुविधाएं।
  • जो पर्यटक पहले से श्रीनगर में हैं, वे किसी भी कीमत पर इंदौर लौटना चाहते हैं।
  •  ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान इंदौर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर भारत के विभिन्न ठंडे प्रदेशों में छुट्टियां मनाने जाते हैं। अधिकांश लोगों ने कश्मीर के लिए बुकिंग कराई थी। यह बुकिंग अप्रैल के आखरी सप्ताह से जून के बीच सर्वाधिक है।

श्रीनगर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकी हमले के बाद अधिकांश लोगों ने कश्मीर टूर निरस्त कर दिया है। ट्रैवल एजेंटों के अनुसार, अभी तक लगभग 20 प्रतिशत लोगों ने अपना टूर निरस्त कराया है।

वहीं कई लोग निरस्त कराने पर विचार करते हुए कश्मीर की स्थिति के बारे में विचार कर रहे हैं। विमान कंपनियों ने भी टिकट पर री-बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है।

होटल बुकिंग और ट्रिप प्लान कैंसल किए

naidunia_image

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि बुधवार को इंदौर से श्रीनगर जाने वाले बहुत सारे पर्यटकों ने अपने आगामी टूर निरस्त करवाए हैं। होटल बुकिंग और अन्य ट्रिप प्लान भी रद किए हैं।

उनके अलावा, जो लोग अभी नहीं जा रहे हैं, वे अपनी यात्रा मई के अंत या जून तक के लिए टाल रहे हैं। जो पर्यटक पहले से श्रीनगर में हैं, वे किसी भी कीमत पर इंदौर लौटना चाहते हैं। कई लोग कह रहे हैं कि चाहे जितना किराया लगे, लेकिन सीट मिलनी चाहिए।

नहीं लगेगा अन्य चार्ज

कश्मीर में हुए आतंकी हमले के कारण विमान कंपनियां पहले से बुक हो चुके टिकट पर ट्रिप आगे बढ़ाने के लिए सुविधा दे रही हैं। इसके लिए किसी तरह का अन्य चार्ज नहीं वसूला जाएगा।

naidunia_image

इंडिगो कंपनी ने 22 अप्रैल से पहले की सभी बुकिंग को 30 अप्रैल तक दोबारा बुकिंग करने का ऑफर दिया है। वहीं एयर इंडिया ने यह सुविधा 15 मई तक की है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुकिंग को 30 अप्रैल तक चेंज करने की सुविधा दी है।

श्रीनगर में कर रहे मदद

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया कश्मीर में टूरिस्टों की मदद के लिए जुटा हुआ है। होटल और अन्य सुविधाएं उनके लिए जुटाई जा रही हैं। इसके साथ ही भोजन, पानी और ट्रैवल की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। ट्रैवल एजेंट लगातार यात्रियों को राहत देने के लिए प्रयासरत हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us