सीमा सिंह शहडोल -: Bhopal BHEL Fire: भोपाल के भेल कारखाने में कचरे में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास के पेड़ भी जल गए। भेल के प्रवक्ता ने बताया कि गेट नंबर नौ के पास ड्राइवरों द्वारा फेंके गए कचरे में आग लग गई, जिसे अब काफी हद तक काबू में कर लिया गया है।
- भेल कारखाने में कचरे में आग, 15 किलोमीटर दूर तक दिख रहा धुआं।
- आग बुझाने में जुटी हुई है फायर ब्रिगेड और सीआईएसएफ की टीम।
- कारखाने में आग किसी वजह से लगी इसका पता नहीं लग पाया है।
भेल कारखाने के नौ नंबर मटैरियल गेट के भीतर कचरे में आग लग गई। सुबह 11 बजे यहां मटैरियल के स्क्रैप में आग लगी। इसके बाद से फायर ब्रिगेड आग को बुझाने की कोशिश में लगी रही।
भेल का सीआईएसएफ के फायर अमला आग बुझाने में लगा हुआ है। अभी आग लगने का कारण का पता नहीं लग पा रहा है। आग की लपटे इतनी तेज थीं, जिससे आस-पास के पेड़ जल गए। आग का धुआं 15 किलोमीटर दूर से आते-जाते लोगों दिखा। इससे दशहत मच गई।
भेल प्रबंधन ने नहीं की टंकियों में धमाके की पुष्टि
कहा जा रहा है कि भेल कारखाने के भीतर ऑयल की टंकियां भी रखीं थीं, जिसमें ब्लास्ट होने से आग तेज गति से फैल गई। हालांकि अभी भेल प्रबंधन की ओर से टंकियों की ब्लास्ट होने पुष्टि नहीं की गई है। भेल में आग की सूचना मिलने से कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने आग की घटना को संज्ञान में लिया है।

भेल के प्रवक्ता विनोदानंद झा ने बताया कि कचरे में आग लगी है। गेट नंबर नौ से मटैरियल लेकर आते-जाते हैं। ड्राइवर लोग मटैरियल का कचरा फेंक देते हैं, जिसमें आग लग गई। अब आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।







