सीमा सिंह शहडोल -: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हरियाणा में करनाल के रहने वाले नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) की गोली मारकर हत्या कर दी। लेफ्टिनेंट विनय की 7 दिन पहले ही गुरुग्राम की हिमांशी नरवाल से शादी हुई थी। वे दोनों 21 अप्रैल को हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गए थे। अगले ही दिन, 22 अप्रैल को विनय की हत्या कर दी गई।
विनय की मौत की सूचना मिलते ही उनके पिता, बहन और ससुर रात को ही कश्मीर रवाना हो गए। जहां बुधवार सुबह विनय का पोस्टमॉर्टम हुआ। जिसके बाद पार्थिव देह हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंच गई है। जहां उन्हें नेवी के हेडक्वार्टर में श्रद्धांजलि दी गई। विनय का अंतिम संस्कार आज शाम को ही करनाल के मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में होगा। जिसमें CM नायब सैनी भी आएंगे।
लेफ्टिनेंट विनय की हत्या पर चाचा सुरजीत नरवाल ने कहा-
” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोटे काम बंद कर बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जैसे ये चुन-चुन कर हमला कर रहे हैं, जात पूछ रहे हैं। ऐसे ही इन्हें चुन-चुन कर खत्म करने की जरूरत है।
नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल
करनाल के गांव भुसली में जन्म, परिवार सेक्टर 7 में रहता है।
परिवार में दादा-दादी, माता-पिता और बहन सृष्टि है
करनाल के संत कबीर स्कूल से स्कूल की पढ़ाई की।
दिल्ली के कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की
पहले CDS की तैयारी की, उसमें सफल नहीं हुए
SSB की तैयारी की, 3 साल पहले नेवी में सिलेक्शन हुआ
ताऊ और नाना भी आर्मी में रहे, अंग्रेजों से लड़े
दादा पहले BSF, रिटायरमेंट के बाद हरियाणा पुलिस में रहे
पिता कस्टम डिपार्टमेंट में सुपरिटेंडेंट, पानीपत में ड्यूटी
केरल के कोच्चि में ड्यूटी थी, 28 मार्च को छुट्टी पर आए।
4 अप्रैल को गुरुग्राम की रहने वाली हिमांशी से सगाई हुई।
19 अप्रैल को मसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग, 19 को करनाल में रिसेप्शन
20 अप्रैल को ससुराल गुरुग्राम गए, वहां से पहलगाम घूमने गए
22 अप्रैल को आतंकियों ने नाम पूछकर विनय को गोली मार दी
पत्नी हिमांशी ने किया था खुलासा- नाम पूछकर गोली मारी
पहलगाम में कल (22 अप्रैल) को आतंकी हमले के बाद गुरुग्राम की रहने वाली विनय की पत्नी हिमांशी ने ही खुलासा किया था कि आतंकियों ने नाम पूछकर गोली मारी। हिमांशी का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें हिमांशी ने कहा था-
” मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी। एक आदमी आया और कहा ये मुस्लिम नहीं है, फिर गोली मार दी हिमांशी ने आगे कहा था कि मंगलवार को जब वे बैसरन घाटी में घूम रहे थे, उसी दौरान आतंकियों ने विनय पर फायरिंग कर दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मैं सुरक्षित हूI
CM नायब सैनी ने दादा से बात की वहीं हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण लेफ्टिनेंट विनय के घर पहुंचकर शोक जताया। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी विनय के दादा से बात की। CM ने कहा- इस बुजदिल और घिनौने कृत्य को अंजाम देने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आतंक के खिलाफ हमारी लड़ाई अडिग और अटल है। वहीं इंडियन नेवी ने भी विनय की हत्या पर शोक जताया है। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी विनय के दादा से बात कर सांत्वना दी।
दादा विनय की आखिरी बात याद कर रहे विनय के दादा हवा सिंह ने बताया- मैं शुगर का मरीज हूं। जाते समय विनय और हिमांशी ने मुझसे कहा था दादा जी ज्यादा मीठा मत खाना। 28 मार्च को विनय छुट्टी पर आए थे। 4 अप्रैल को उनकी सगाई हुई थी।
16 अप्रैल को मसूरी में उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। 19 अप्रैल को रिसेप्शन हुआ। 20 अप्रैल को वे हिमांशी के साथ गुरुग्राम में ससुराल गए। वहीं से उन्होंने फ्लाइट लेकर जम्मू-कश्मीर घूमने के लिए यात्रा शुरू की। मैं तो बस चाहता हूं कि न्याय मिला चाहिए।”
शादी के 7 वें दिन हरियाणा के लेफ्टिनेंट को गोली मारी, यूरोप वीजा नहीं मिला तो हनीमून मनाने पहलगाम गए थे
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने जिन टूरिस्ट की हत्या की, उनमें हरियाणा के करनाल के रहने वाले नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे। वह 3 साल पहले ही नेवी में भर्ती हुए थे। उनकी 7 दिन पहले ही मसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी। इसके बाद वह पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गए थे।
दादा हवा सिंह ने बताया- पहले विनय-हिमांशी हनीमून मनाने के लिए यूरोप जा रहे थे। लेकिन, ऐन मौके पर वीजा नहीं मिला तो वे जम्मू-कश्मीर चले गए। दादा हवा सिंह रुंधे गले से कहते हैं..
” काश, उनका यूरोप का वीजा लग जाता तो पोता विनय आज हमारे बीच होता
40 दिन की छुट्टी लेकर आए थे विनय
28 मार्च को करनाल पहुंचे
4 अप्रैल को हिमांशी से सगाई हुई
16 अप्रैल को मसूरी में शादी हुई
19 अप्रैल को करनाल में रिसेप्शन पार्टी हुई
20 अप्रैल को हिमांशी के साथ गुरुग्राम गए
21 अप्रैल को फ्लाइट से जम्मू-कश्मीर पहुंचे
22 अप्रैल को पहलगाम में हत्या हुई







