SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » उज्जैन के खाचरौद में मुस्लिम ने मंदिर में पढ़ी नमाज, थाने पहुंचा मामला

उज्जैन के खाचरौद में मुस्लिम ने मंदिर में पढ़ी नमाज, थाने पहुंचा मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    Namaz in Khachrod Temple: उज्जैन के खाचरौद में एक मुस्लिम व्यक्ति ने शीतला माता मंदिर में नमाज पढ़ी, जिसका वीडियो वायरल हो गया। हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश प्रकट करते हुए पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
  • मंदिर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों में आक्रोश।
  • खाचरौद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू की है जांच।
  • हिंदूवादी संगठनों ने मंदिर को गंगाजल से धुलवाकर की महाआरती।

 स्टेशन रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शीतला माता मंदिर में सोमवार शाम को एक व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़े जाने के का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल एवं हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासियों ने आक्रोश प्रकट करते हुए इसकी शिकायत पुलिस थाने में की।

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रहवासियों से चर्चा की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने की क्लिप के आधार पर जांच शुरू की है। इधर, मंगलवार शाम हिंदूवादी संगठनों ने मंदिर को गंगाजल से धोकर महाआरती की।

सोमवार शाम की है घटना

naidunia_image

घटना सोमवार शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच की है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित शीतला माता व हनुमान मंदिर परिसर के अंदर एक व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ी जा रही थी। वहां से गुजरते हुए कॉलोनी के रहवासी ने देखा और वीडियो क्लिप बनाकर इसकी सूचना रहवासियों और हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी।

अज्ञात व्यक्ति को ढूंढकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

हिंदूवादी दलों द्वारा पुलिस प्रशासन को विरोध दर्ज कराते हुए अज्ञात व्यक्ति को ढूंढ कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को मंदिर परिसर को गंगाजल से धुलवाकर पवित्र किया।

शाम 7.30 बजे बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए और पूजा अर्चना की। यहां शाम को मंगल दास महाराज भी पहुंचे और महाआरती की। घटना के बाद पुलिस प्रशासन दिनभर हाउसिंग बोर्ड स्थित धार्मिक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटा रहा।

जल्द पुलिस करेगी गिरफ्तार

हिंदूवादी संगठनों और हाउसिंग बोर्ड कालोनी रहवासियों की शिकायत पर पुलिस ने जांच प्रारंभ की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस गिरफ्तार करेगी। – धनसिंह नलवाया, थाना प्रभारी, खाचरौद

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us