SUBSCRIBE NOW

Home » व्यापार » इंदौर में सोना एक लाख के पार, पहली बार नगद में 99500 रुपये बिका

इंदौर में सोना एक लाख के पार, पहली बार नगद में 99500 रुपये बिका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मार्केट कामेक्स पर सोना ऊपर में 3500 डालर प्रति औंस तक पहुंच गया वहीं चांदी वायदा 32.66 डालर प्रति औंस पर मामूली नरम पड़ी। ज्वेलर्स का कहना है कि सोने की कीमतें नए रिकार्ड स्तर पर पहुंचने के पीछे अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फेडरल रिजर्व में बदलाव की योजना से जुड़ी चिंताएं रहीं।
  • चार महीनों में दाम 33.31 प्रतिशत बढ़े।
  • एक जनवरी को 78600 रुपये का भाव था।
  • एक अप्रैल को 93000 रुपये प्रति दस ग्राम।

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सोना रोजाना नए-नए रिकार्ड की ओर अग्रसर है। मंगलवार को इंदौर में सोना केडबरी पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ता हुआ नगद में 2300 रुपये बढ़कर 99500 और आरटीजीएस में 1800 रुपये बढ़कर 10100 रुपये प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले दो कारोबारी दिवस में सोने के दाम करीब 4150 रुपये प्रति दस ग्राम पर बढ़ चुके हैं। शनिवार को इंदौर में सोना 95350 रुपये बिका था। इससे पहले सोने ने इतने ऊंचे दाम कभी नहीं देखे।

naidunia_image

  • व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने पिछले दिनों कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम फेड अध्यक्ष जेरोम पावेल को बर्खास्त करने की संभावना पर अध्ययन जारी रखे हुए हैं।
  • ट्रंप ने सोमवार को फेड से दरें कम करने का अपना आह्वान दोहराया और कहा कि अगर फेड तुरंत ब्याज दरें नहीं घटाता है तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था धीमी हो सकती है।
  • पिछले सप्ताह, पावेल ने कहा था कि केंद्रीय बैंक निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती करने के लिए तैयार नहीं है।
  • उन्होंने नए टैरिफ से उत्पन्न होने वाले संभावित मुद्रास्फीति दबाव और आर्थिक अनिश्चितताओं का हवाला दिया।

naidunia_image

  • ट्रंप की टेरिफ अनिश्चितता के बाद अब उन्होंने फेड चेयरमैन पावेल को भला बुरा कहा है और सोशल मीडिया के माध्यम से जल्द ही फेड चैयरमेन को बदलने की भी बात की है।
  • उल्लेखनीय है कि ट्रंप चाहते हैं की ब्याज दरें जल्द से घटनी चाहिए और फेड अध्यक्ष पावेल चाहते हैं कि अभी स्थिति को भांप कर और टैरिफ का असर देखने के बाद स्थिति समझ कर ब्याज दरों पर निर्णय लेना चाहिए।
  • कामेक्स पर सोना वायदा बढ़कर 3457 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 3499 डॉलर और नीचे में 3411 डॉलर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 32.66 डालर तक जाने के बाद 32.95 डालर और नीचे में 32.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखी गई।
  • सोना केडबरी रवा नकद में 99500 सोना (आरटीजीएस) 101000 सोना 22 कैरेट 92100 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। सोमवार को सोना 97200 रुपये पर बंद हुआ।
  • चांदी चौरसा 97400, चांदी आरटीजीएस 97400 चांदी टंच 97500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1100 रुपये प्रति नग बिका। शनिवार को चांदी 97600 रुपये पर बंद हुई थी।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us