SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP Girls Missing: मध्य प्रदेश में 3,400 से अधिक बालिकाएं अब भी लापता, खोजने में असफल रही पुलिस

MP Girls Missing: मध्य प्रदेश में 3,400 से अधिक बालिकाएं अब भी लापता, खोजने में असफल रही पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:  MP Missing Girls: मध्य प्रदेश में लापता बालिकाओं की समस्या गंभीर होती जा रही है। गृह विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में अभी भी 3,400 से अधिक बालिकाएं लापता हैं। पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाकर गुम बालिकाओं को खोजने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक की गई कार्रवाई से संतोषजनक परिणाम नहीं मिले हैं।
  • मध्य प्रदेश में ऑपरेशन मुस्कान के बाद भी नहीं मिल रहीं लापता बालिकाएं।
  • सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन खोजने की सुविधा के बाद भी ये स्थिति।
  • ज्यादातर मामलों में बालिकाएं परिवार से नाराज होकर घर छोड़कर जाती हैं।
  •  मध्य प्रदेश में अभी भी 3,400 से अधिक बालिकाएं लापता हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल होने पर उसकी लोकेशन से पता करने की सुविधा होने का बाद भी उनका पता नहीं लगाया जा सका है।

गृह विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 28 फरवरी तक प्रदेश में 5,100 बालिकाएं गुम थीं। रिपोर्ट के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग ढाई हजार बालिकाएं गुम हो रही हैं। पुराने आंकड़ों को भी मिला लें तो संख्या लगभग 4,500 से पांच हजार के बीच पहुंच जाती है।

50 प्रतिशत बालिकाओं को ही खोज पाते हैं

naidunia_image

इनमें पुलिस प्रति वर्ष पुराने और उस वर्ष के मिलाकर लगभग 50 प्रतिशत बालिकाओं को ही खोज पाती है। ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत वर्ष 2021 से फरवरी 2025 तक गुम बालिकाओं में 14 हजार 269 को खोजा गया है। इसके बाद भी 3,434 लापता हैं। यह अब तक का दूसरा बड़ा आंकड़ा है।

ऑपरेशन मुस्कान चलाकर गुम बालिकाओं को खोजते हैं

इसके पहले एक मार्च 2024 की स्थिति में गुम बालिकाओं की संख्या 3,620 थी। बता दें कि पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में दो बार जनवरी-फरवरी और अगस्त-सितंबर में ऑपरेशन मुस्कान चलाकर गुम बालिकाओं को खोजा जाता है।

naidunia_image

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर बालिकाएं परिवार से नाराज होकर जाती हैं। अन्य मामलों में भगाकर ले जाना, मजदूरी के लिए लेकर जाना, प्रेमी के साथ जाना और काम के लिए कहीं चले जाना शामिल है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us