SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सुशील नाथेनियल का पार्थिव शरीर शाम को पहुंचेगा इंदौर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सुशील नाथेनियल का पार्थिव शरीर शाम को पहुंचेगा इंदौर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले में इंदौर के सुनील नाथेनियल की मौत हो गई। आतंकवादियों ने उन्हें घुटनों पर बैठने और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। जब उन्होंने अपना धर्म क्रिश्चियन बताया तो गोलियां चला दीं। उनकी बेटी भी घायल हो गई, जिसे पैर में गोली लगी। इंदौर की दो महिलाएं भी इस हमले में बाल-बाल बचीं।
  • सुशील नाथेनियल एलआईसी की आलीराजपुर शाखा में पदस्थ थे।
  • घटना के दौरान सुनील ने अपनी पत्नी को छिपा दिया था।
  • इंदौर की महिलाओं के करीब से गुजर गई गोलियां, दोनों सदमे में।

 पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में इंदौर के सुशील नाथेनियल की भी मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनील एमआर-10 स्थित अभिनंदन नगर के निवासी थे। परिजन के अनुसार आतंकवादियों ने पहले सुनील को घुटनों पर बैठाया उसके बाद उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया।

जब उन्होंने अपना धर्म क्रिश्चियन बताया तो आतंकवादियों ने गोलियों से भून दिया। उनकी बेटी पर भी गोली चलाई गई जो पैर में लगी। घटना से पहले उन्होंने पत्नी को छिपा दिया था। वे एलआईसी की आलीराजपुर शाखा में पदस्थ थे।

शाम को आएगा पार्थिव शरीर

सुशील नथानीयल का पार्थिव शरीर शाम 5.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगा। पार्थिव शरीर के साथ अभी पत्नी, बेटा और बेटी श्रीनगर से जम्मू के लिए निकले है। यहां से इंदौर आएंगे। साउथ तुकोगंज कब्रिस्तान में अंतिम क्रिया होगी।

naidunia_image

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे सुशील के घर पर।

इंदौर की दो महिलाएं घायल

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहर की दो महिलाएं बाल-बाल बचीं। एक महिला तो भगदड़ में घायल भी हो गई। दूसरी महिला गोलियों की आवाज और पर्यटकों के शव देखने के बाद अवसाद में चली गईं। उनका उपचार चल रहा है। सेना ने इंदौर पुलिस को सूची साझा करते हुए कहा कि महिलाओं का नाम जेनिफर और आकांक्षा है। उनके सामने ही आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं।

naidunia_image

पास से निकल गई गोलियां

अंधाधुंध फायरिंग के बाद महिलाएं भागी थीं। एक महिला भागने के दौरान गिरकर घायल हो गई। एक महिला के पास से गोलियां निकल गईं। वह सदमे में है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून) अमित सिंह ने इसकी पुष्टि की है। हमारे महू प्रतिनिधि के अनुसार किशनगंज क्षेत्र के निवासी सुमित शर्मा भी जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। घटना के आधा घंटे पहले ही वे घाटी से नीचे आ गए थे।

naidunia_image

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की निंदा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायराना और अमानवीय कृत्य है। इसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us