SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल के ब्यौहारी में खलिहान की फसल में लगी आग:17 ट्रॉली गेहूं और 3 ट्रॉली अरहर जलकर राख; मौके पर नहीं पहुंच सकी दमकल

शहडोल के ब्यौहारी में खलिहान की फसल में लगी आग:17 ट्रॉली गेहूं और 3 ट्रॉली अरहर जलकर राख; मौके पर नहीं पहुंच सकी दमकल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:  शहडोल जिले में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सेमरपाखा के रंगीटोला में खलिहान में रखी फसल में आग लग गई।

खलिहान में जलती गेहूं की फसल। - Dainik Bhaskar
खलिहान में जलती गेहूं की फसल।

घटना में किसान रामबाबू सिंह गोंड और रामगणेश सिंह गोंड की 17 ट्रॉली गेहूं और तीन ट्रॉली अरहर जलकर राख हो गई। दोनों भाई खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने खलिहान से धुआं उठता देखा। वे और आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश में जुटे।
दमकल विभाग को सूचना दी गई। लेकिन दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही सारी फसल जलकर राख हो चुकी थी। इस घटना से किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
किसान रामबाबू सिंह गोंड ने कहा कि फसल पर कड़ी मेहनत की थी। यह उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत था। अब वे परिवार का पालन-पोषण कैसे करेंगे, यह उनके लिए बड़ी चिंता है।

कृषि विशेषज्ञ डॉ. मृगेंद्र सिंह के अनुसार बढ़ते तापमान और सूखे की स्थिति से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us