SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सागर से हिंदू युवती को भगाकर ले जाने वाला मुस्लिम युवक ग्वालियर स्टेशन पर पकड़ा गया, लड़की भी साथ मिली

सागर से हिंदू युवती को भगाकर ले जाने वाला मुस्लिम युवक ग्वालियर स्टेशन पर पकड़ा गया, लड़की भी साथ मिली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    Love Jihad in Sagar : सागर से एक हिंदू युवती को भगाकर ले जाने वाले मुस्लिम युवक को ग्वालियर स्टेशन पर पकड़ लिया गया है। युवती की एक दिन बाद बरात आने वाली थी, लेकिन युवक के साथ भागने से गांव में तनाव का माहौल था। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की दुकान में आग भी लगा दी थी।
  • ग्वालियर स्टेशन पर पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने की कार्रवाई।
  • युवती की बारात से एक दिन पहले ही उसे भाग ले गया था युवक।
  • सनौधा गांव में फैल गया था तनाव, आरोपी की दुकान भी जलाई।                                                                                  सानौधा से भागे युवक- युवती को ग्वालियर पुलिस ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया है। बीते रोज हिंदू लड़की और मुस्लिम समाज का लड़का भागा था। लड़की की एक दिन बाद बारात आने वाली थी, इसी बीच मुस्लिम समाज के लड़के के साथ भागने से गांव में तनाव का माहौल था।

इसको लेकर तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं भी हुईं। इसके बाद यहां पुलिस बल तैनात है। जानकारी के मुताबिक सागर एसपी विकास शाहवाल को लड़का-लड़की के ग्वालियर भागने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने ग्वालियर एसएसपी से मदद मांगी थी, जिसके बाद पुलिस अलर्ट थी।

जैसे ही ट्रेन से उतरे, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया

naidunia_image

दोनों शनिवार रात जैसे ही ट्रेन से उतरे पड़ाव थाना पुलिस ने उनको पकड़ लिया है। प्रेमी जोड़ा पकड़े जाने की सूचना सागर पुलिस को दे दी है। पड़ाव थाना प्रभारी आलोम परिहार ने बताया कि पुलिस कप्तान को सूचना मिली थी कि सागर से भागे युवक-युवती भोपाल के रास्ते ट्रेन से ग्वालियर आने वाले हैं।

इसका पता चलते ही पुलिस की एक टीम स्टेशन पर तैनात कर दी गई। जैसे ही युवक-युवती यहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें निगरानी में ले लिया। पुलिस ने दोनों की जानकारी सागर पुलिस को दी है। सागर पुलिस ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है।

सानौधा में अब शांति का माहौल, आरोपित पर कार्रवाई की मांग

naidunia_image

वहीं सानौधा गांव में अब शांति का माहौल है, लेकिन लोग लड़की को भगाने वाले आरोपित अनश पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लड़की की एक दिन बाद बरात आना था। आरोपित ने लव जिहाद के तहत लड़की को फंसाया।गांववालों के मुताबिक इस तरह की उनके गांव में यह पांचवीं घटना है। आरेापित प्राचीन किले की जमीन पर अतिक्रमण किए हैं। परिवार के लोग अपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। उन पर कार्रवाई होना चाहिए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us