SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Korba News: पत्नी को था अवैध संबंध का शक, झगड़े में पति ने गला दबाकर की हत्या

Korba News: पत्नी को था अवैध संबंध का शक, झगड़े में पति ने गला दबाकर की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   कोरबा में पत्नी की हत्या कर फरार पति को पुलिस ने लोरमी से गिरफ्तार किया। पत्नी को शक करती थी, जिससे परेशान होकर उसने गला दबाकर हत्या की। पुलिस ने धारा 103 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेजा।

कोरबा के राताखार क्षेत्र में पत्नी दुर्गा राजपूत की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हुए पति राजकुमार यादव को पुलिस ने लोरमी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

राजकुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने दुर्गा से प्रेम विवाह किया था, लेकिन वह उस पर दूसरी महिला के साथ संबंध का शक करती थी। बार-बार होने वाले विवाद और मारपीट से तंग आकर उसने यह जघन्य कदम उठाया। पुलिस ने उसे धारा 103 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

रविवार को मिला था शव

  • कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागरपारा में रविवार को एक मकान से नवविवाहिता दुर्गा राजपूत का शव बरामद हुआ। पड़ोसियों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी, तो उन्होंने दरवाजे पर ताला देखकर उसको तोड़ा। अंदर दुर्गा बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उसका छोटा बच्चा शव के पास रो रहा था।
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। दुर्गा की मां रत्ना राजपूत (55) ने बताया कि वह सुबह काम पर गई थी, तब दुर्गा, राजकुमार और उनके दो बच्चे घर पर थे। दोपहर को लौटने पर घर ताला बंद मिला। पड़ोसी संतोष ने ताला तोड़कर शव देखा।

पोस्टमॉर्टम से हुआ हत्या का खुलासा

  • पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। उसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी राजकुमार की तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि राजकुमार दो साल के बेटे रियांश को साथ लेकर फरार हो गया था। छोटा बच्चा शव के पास छूट गया था।
  • पुलिस ने राजकुमार के गृह ग्राम सारसडोल (अचानकमार, थाना खुडिया, मुगेली), नगचुरी (थाना कोटा, बिलासपुर), चिंगराजपारा (बिलासपुर) और लोरमी में तलाश की।

हत्या कर गांव भाग गया था आरोपी

  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लोरमी बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर राजकुमार यादव (30) और उसके बेटे रियांश को हिरासत में लिया। कोरबा लाकर पूछताछ की गई, जिसमें राजकुमार ने हत्या की बात कबूल की।
  • उसने बताया कि दुर्गा उस पर दूसरी महिला के साथ संबंध का शक करती थी। वह आए दिन विवाद करती थी। 12 अप्रैल को दुर्गा का जन्मदिन मनाया था, लेकिन उसी रात विवाद हुआ। अगले दिन 13 अप्रैल को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच दुर्गा ने शक जताते हुए झगड़ा शुरू किया। वह मारपीट करने लगी। गुस्से में राजकुमार ने गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद रियांश को लेकर घर पर ताला लगाकर गांव भाग गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us