SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में ढाई साल से नहीं हुई नाली की सफाई:वार्ड 5 में लोगों ने खुद उठाया झाड़ू, नगरपालिका अध्यक्ष की पत्नी है क्षेत्रीय पार्षद

शहडोल में ढाई साल से नहीं हुई नाली की सफाई:वार्ड 5 में लोगों ने खुद उठाया झाड़ू, नगरपालिका अध्यक्ष की पत्नी है क्षेत्रीय पार्षद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल के वार्ड नंबर 5 में स्थानीय लोगों को नाली की सफाई के लिए शुक्रवार को खुद आगे आना पड़ा है। नगरपालिका अध्यक्ष की पत्नी इस वार्ड की पार्षद हैं। फिर भी पिछले ढाई वर्षों से यहां कोई सफाई कर्मचारी नहीं आया।

वार्ड के निवासी हैदर अली ने बताया कि उन्होंने कई बार नगरपालिका में शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बरसात के समय नालियों में जमा पानी घरों में घुस जाता है। इसलिए लोगों को मजबूरन खुद सफाई करनी पड़ रही है।
एक अन्य निवासी सैयद अली ने कहा कि नालियां सड़क के स्तर तक भर चुकी हैं। बारिश से पहले इनकी सफाई जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हल्की बारिश में भी बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

2.5 साल पहले विधायक शबनम मौसी ने इस सड़क और नाली का निर्माण करवाया था। तब से वार्ड वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

लापरवाही की होगी जांच

नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने कहा कि वार्ड में नियमित सफाई कर्मचारी भेजे जाएंगे। साथ ही लापरवाही की जांच भी कराई जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us