SUBSCRIBE NOW

Home » Uncategorized » ‘पक्षपातपूर्ण विश्वास…’, भारत ने जर्मनी से जताई कड़ी आपत्ति, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिया था बयान

‘पक्षपातपूर्ण विश्वास…’, भारत ने जर्मनी से जताई कड़ी आपत्ति, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिया था बयान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद जर्मनी द्वारा आधिकारिक बयान जारी करने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय की टिप्पणियों पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जर्मन दूतावास के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और कहा कि देश ने इस मामले पर ध्यान दिया है. भारत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ‘भारत कानून के शासन वाला एक जीवंत और मजबूत लोकतंत्र है. जैसा कि देश में और लोकतांत्रिक दुनिया में अन्य जगहों पर सभी कानूनी मामलों में होता है, कानून तत्काल हर मामले में अपना काम करेगा. इस संबंध में की गई पक्षपातपूर्ण धारणाएं सबसे अनुचित हैं.’

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया गया है. सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार शाम एक तरह से दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘आपके तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री को सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया गया. सबको कुचलने में लगे हैं. यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है. आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं. अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है. जनता जनार्दन है, सब जानती है.’

केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन
इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बेंगलुरु समेत कई स्थानों पर ‘आप’ कार्यकर्ताओ ने विरोध किया. कई जगह पुलिस ने ‘आप’ के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और समर्थकों को हिरासत में लिया. दिल्ली में सुबह से ही समर्थक ‘आप’ मुख्यालय पहुंचने लगे थे. ‘आप’ का कहना है कि विपक्षविहीन चुनाव तो कोई भी जीत जाएगा. केजरीवाल के परिवार से मिलने पहुंचे ‘आप’ दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के मुताबिक पुलिस ने उनको काफी देर तक सीएम आवास के बाहर रोक कर रखा और इंतजार करने के लिए कहा.

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता बनेंगी दिल्ली की अगली सीएम? वीडियो में दिखा कुछ ऐसा, अटकलें हो गईं तेज

'पक्षपातपूर्ण विश्वास...', भारत ने जर्मनी से जताई कड़ी आपत्ति, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिया था बयान

केजरीवाल के घर के बाहर मिलने वाले पहुंचे
हालांकि, सीएम के परिजनों से लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है. पार्टी के सभी विधायक और पार्षद भी शुक्रवार शाम को सीएम के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की. सभी विधायक और पार्षद पैदल मार्च करते हुए उनके घर पहुंचे. इस दौरान दिल्ली और पंजाब विधानसभा के स्पीकर भी मौजूद रहे. इससे पहले पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की.

Tags: Arvind kejriwal, Delhi liquor scam, Germany, India vs Germany

Source link

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us