SUBSCRIBE NOW

Home » Uncategorized » Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में गड़बड़ होने पर क्या करें? जानें स्क्रूटनी का क्या है फायदा

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में गड़बड़ होने पर क्या करें? जानें स्क्रूटनी का क्या है फायदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

र्नई दिल्ली (BSEB, Bihar Board 12th Result 2024). बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, वोकेशनल स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com, biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर अपना फाइनल परिणाम चेक कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड ने biharboardonline.bihar.gov.in पर 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है (BSEB Inter Result 2024). बिहार बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट ऑनलाइन मोड में डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं. बिहार बोर्ड रिजल्ट देखते समय उसमें अपने विषय, मार्क्स, नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, स्कूल कोड आदि डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक कर लें. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में कोई भी गड़बड़ होने की स्थिति में उसे सुधरवा सकते हैं. जानिए कैसे.

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड ने तैयार किए लाखों रिजल्ट
बिहार बोर्ड ने होली 2024 से पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करने का नया रिकॉर्ड बनाया है. बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा फरवरी, 2024 में हुई थी और इसका परिणाम 23 मार्च, 2024 को जारी कर दिया गया. इस साल 12,91,684 स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी. बिहार बोर्ड ने कम समय में लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट तैयार कर दिया है. कोई भी रिजल्ट बनाते समय कई बार उसमें कुछ गड़बड़ियां हो जाती हैं, जिन्हें सुधरवाया जा सकता है.

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में क्या गड़बड़ हो सकती है?
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 घोषित होते ही स्टूडेंट्स ने सबसे पहले हर विषय में अपने नंबर चेक किए होंगे. लेकिन अब जब आप नंबर देख चुके हैं तो अन्य विवरण पर भी थोड़ा गौर फरमा लें. बिहार बोर्ड B12वीं रिजल्ट 2024 में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि व अन्य डिटेल्स चेक कर लें. बिहार बोर्ड 12वीं मार्कशीट में अगर कोई भी जानकारी गलत है, फिर चाहे स्पेलिंग में एक अक्षर ही गलत क्यों न हो, आप इसे बहुत आसानी से ठीक करवा सकते हैं.

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 12वीं को ठीक कैसे करवाएं?
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कोई भी गड़बड़ी होने पर आप नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए उसे ठीक करवा सकते हैं-

1- बिहार बोर्ड डिजिलॉकर वेबसाइट biharboardonline.com/DigitalLocker पर जाएं.

2- डिजिलॉकर के होमपेज पर Online Verification का लिंक नजर आएगा. उस पर क्लिक करें.

3- वहां जो भी जानकारी मांगी जाए, उसे भरकर लॉगिन करें.

4- अब रिजल्ट वेरिफिकेशन के लिए मांगी गई जरूरी डिटेल भरकर आवेदन ऑनलाइन मोड में जमा करें.

5- हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि यह आप खुद नहीं कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने स्कूल में संपर्क करना होगा. स्कूल अथॉरिटी के जरिए ही रिजल्ट में हुई गलती को ठीक करवाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:
बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी, 12 लाख 91 हजार 684 परीक्षार्थी, कितने पास, कितने फेल?

बिहार बोर्ड की वेबसाइट क्रैश? बिना इंटरनेट के ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट

Tags: Bihar Board 12th results, Bihar board result, Bseb

Source link

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us