SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में आमने-सामने भिड़ीं बाइक, दो की मौत:पांच लोग घायल; एक बाइक पर 4 और दूसरी पर 3 सवार थे

शहडोल में आमने-सामने भिड़ीं बाइक, दो की मौत:पांच लोग घायल; एक बाइक पर 4 और दूसरी पर 3 सवार थे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल जिले के राघोपुर गांव में सोमवार सुबह 11 बजे दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं।

जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुरेंद्र सिंह और सूरज पाव के रूप में हुई। सुरेंद्र की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सूरज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टीआई के अनुसार, दुर्घटना का कारण दोनों बाइक की तेज रफ्तार है। एक बाइक पर चार और दूसरी पर तीन लोग सवार थे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण अकसर दुर्घटनाएं होती हैं। सभी युवक चैत्र नवरात्र के जवारा जुलूस में शामिल होने के लिए मंदिर जा रहे थे। सुरेंद्र सिंह मां सिंह वाहिनी के भाटिया मंदिर जा रहे थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us