SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Morena Crime News: शादी के लिए लड़का देखने के बाद किया नापसंद, तो घर से नाबालिग लड़की को उठा ले गए

Morena Crime News: शादी के लिए लड़का देखने के बाद किया नापसंद, तो घर से नाबालिग लड़की को उठा ले गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:  मुरैना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के लिए लड़का देखने के बाद उसे नापसंद कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने घर में घुसकर नाबालिग बेटी को हथियारों की दम पर उठा ले गए और हवाई फायर भी किए।
  • नाबालिग लड़की को हथियारों की दम पर उठा ले गए आरोपित।
  • पीड़ित परिवार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, केस हुआ दर्ज।
  • पुलिस ने शुरू की आरोपितों और नाबालिग लड़की की तलाश।

 बेटी के लिए सगाई के लिए लड़का देखना और उसे नापसंद करना एक पिता को भारी पड़ गया। मंगलवार की रात आरोपित आए और नाबालिग बेटी को हथियारों की दम पर उठा ले गए, लड़की के पिता व भाइयों ने विरोध किया तो फायर कर दिए।

वारदात हिंगौनाखुर्द गांव के नगर वालों का पुरा में हुई। बुधवार की सुबह पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। जिस पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक हिंगौनाखुर्द नगर वालों का पुरा निवासी रामाधार गुर्जर ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी के लिए कैमरा गांव के लाखन के बेटे देवेद्र को देखा था।

बेटी से बहुत ज्यादा थी लड़के की उम्र

naidunia_image

देवेंद्र की उम्र 25 साल के करीब होने से बेटी से बहुत ज्यादा थी, जिस पर लड़के को देखने के बाद रामाधार ने नापसंद कर दिया। बताया जाता है कि कुछ साल पहले रामाधार ने लड़के को देखने के बाद सगाई करने की मंशा जाहिर की थी।

अब मना कर दिया तो इसी बात से नाराज होकर लाखन गुर्जर अपने चार बेटों जापान गुर्जर, शिवराज गुर्जर, भूपेंद्र उर्फ टाइगर गुर्जर, देवेंद्र उर्फ नेहने गुर्जर के साथ मंगलवार की रात साढ़े 12 बजे घर पहुंच गया। जहां आते ही घर में घुसकर उसने नाबालिग बेटी को पकड़ लिया।

बंदूकों से हवाई फायर किए

naidunia_image

चिल्लाई तो स्वजन उठकर आए तो आरोपितों ने बंदूकों से हवाई फायर किए और उसका अपहरण कर ले गए। सुबह होने पर ग्रामीणों के साथ रामाधार सिविल लाइन थाने पहुंचा। जहां उसने पूरी घटना बताई।सीएसपी मुरैना दीपाली चंदोरिया का कहना है कि पुलिस ने पडताल के बाद रामाधार की फरियाद पर लाखन सहित उसके चारों बेटों के खिलाफ नाबालिग के अपहरण, हवाई फायर सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपित और नाबालिग की तलाश की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us