SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » यूपी की नर्सिंग की छात्रा से मुरैना में जीजा-साले ने किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन भी कराया… अब 7 आरोपियों पर केस

यूपी की नर्सिंग की छात्रा से मुरैना में जीजा-साले ने किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन भी कराया… अब 7 आरोपियों पर केस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:    छात्रा मूल रूप से रायबरेली की रहने वाली है और मध्य प्रदेश के मुरैना में नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती है। इसी दौरान उसकी दोस्ती पुष्पेंद्र रावत से हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं, तो पुष्पेंद्र ने इसका गलत फायदा उठाया। उसने अपने जीजा पानसिंह रावत को अपराध में शामिल कर लिया।
  • 28 मार्च 2024 को पहली बार ग्वालियर में हुआ रेप
  • गर्भवती होने पर छात्रा शादी के लिए करने लगी जिद
  • गर्भपात करने वाले डॉक्टर दंपत्ति पर भी केस दर्ज

 मुरैना के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली उप्र की छात्रा से जीजा-साले ने दुष्कर्म किया, जिससे छात्रा गर्भवती हो गई। छह माह की गर्भवती छात्रा का डरा-धमकाकर गर्भपात करा दिया गया।

इस मामले में ग्वालियर के हजीरा थाने में सबलगढ़ बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) डॉ. राजेश शर्मा, उनकी पत्नी डॉ. मनु शर्मा (भाजपा नेत्री) के साथ-साथ आरोपी जीजा-साले सहित कुल सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

naidunia_image

रायबरेली की रहने वाली है पीड़िता

  • उप्र के रायबरेली के रहने वाली 23 वर्षीय छात्रा मुरैना के एबी रोड स्थित नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा के दोस्त अनूप रावत ने पुष्पेंद्र रावत से पहचान कराई। पीड़िता के अनुसार, दोनों की फोन पर बातें होने लगीं।
  • 28 मार्च 2024 को ग्वालियर में रहने वाले भतीजे के कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। धमकी देकर 25 अप्रैल 2024 को मुरैना स्थित कमरे पर भी दुष्कर्म किया।
  • कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई और पुष्पेंद्र से शादी की मांग करने लगी, पुष्पेंद्र ने बहनोई पानसिंह रावत को पूरी बात बताई। पानसिंह रावत उसे जौरा ले गया, जहां पुष्पेंद्र द्वारा बनाए गए वीडियो को बहुप्रसारित करने की धमकी देकर उसने भी दुष्कर्म किया।
  • वह छह महीने की गर्भवती हो गई, तब 26 अगस्त 2024 पुष्पेंद्र के गांव श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के बरौठा गांव में गई, जहां पुष्पेंद्र के स्वजन मिले, जिन्हें पेट में तेज दर्द की बात बताई।
  • पुष्पेंद्र के स्वजन ने 27 अगस्त को सबलगढ़ के संतर नंबर चार स्थित केडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां सबलगढ़ बीएमओ डॉ. राजेश शर्मा व डॉ. मनु शर्मा ने 28 अगस्त को गर्भपात किया।

    पीड़िता के मोबाइल में गर्भपात से निकाले गए बच्चे व डॉक्टर का फोटो

    पीड़िता के अनुसार, उसने गर्भपात से निकाले गए बच्चे व डॉक्टर का फोटो मोबाइल से ले लिया, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे धमकाया कि नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर उसके परिचित हैं, वहां से फेल करवा देंगे, इसलिए चुपचाप पढ़ाई पर ध्यान दो।

    जिस कॉलेज से छात्रा नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, वह डॉ. राजेश शर्मा के ससुर का बताया गया है। आरोपों के संबंध में मुरैना के स्वास्थ्य विभाग ने भी विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us