SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पीएम आवास योजना में फ्लैट का झांसा देकर 82 लाख की धोखाधड़ी, छह लोगों से रुपये लेकर फरार

पीएम आवास योजना में फ्लैट का झांसा देकर 82 लाख की धोखाधड़ी, छह लोगों से रुपये लेकर फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर दीपक तुर्कर नामक जालसाज ने सस्ते फ्लैट का झांसा देकर छह लोगों से 82 लाख रुपये ठगे। आरोपी फरार हो गया और पीड़ित की चेकबुक और बाइक भी चुरा ली। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
  • छह लोगों से 82 लाख रुपये ठगे और फरार हो गया।
  • पीड़ितों की चेकबुक और बाइक भी आरोपी ने चुराई।
  • पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

 प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक जालसाज के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोपी सस्ते फ्लैट और मुनाफे का झांसा देता था। उसने छह लोगों से 82 लाख रुपये एकत्र किए और रातोंरात फरार हो गया। एक पीड़ित की चेकबुक और बाइक भी ले गया है।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आवेदक चंदन अशोक पाटिल निवासी भावेश अपार्टमेंट इंद्रपुरी कालोनी (भंवरकुआं) और नमन लाखन कुमार चौधरी निवासी साईं सागर कालोनी (राऊ) ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को शिकायत की थी।

निरीक्षक आशीष सप्रे ने जांच के दौरान कथन लिए तो आवेदकों ने बताया कि आरोपी दीपक तुर्कर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में सस्ते फ्लैट की बुकिंग का झांसा दिया था। उसने चंदन और नमन के अलावा गिरीश मेड़ा, नंदनी चौहान, राधेश्याम खाटवा, मानस दोगने, अंकित गुर्जर और उनके परिचितों से रुपये ले लिए।

सस्ते फ्लैट का दिया झांसा

  • चंदन ने पुलिस को बताया कि दीपक पुत्र भुनश्वर निवासी गन्ना तौल टीवीसी कदरी कालन कांदरीकलां किरनालपुर (बालाघाट) उसके साथ ही रूम पर रहता था। उसने खुद को ठेकेदार बताया और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट बना रहा है।
  • उसने बताया कि अफसरों से बात कर योजना के सस्ते फ्लैट दिलवा सकता है। बाद में फ्लैट बेच कर लाखों रुपये मुनाफा कमाया जा सकता है।

पीड़ित से ठगे 11 लाख रुपये

  • दीपक ने बताया कि उसकी मान्या द बिजनेस एम्पायर के नाम से फर्म है। वह रुपये लेने के बाद फर्म के नाम की रसीदें भी देता था। उसने यह भी कहा कि फ्लैट न मिलने पर हर महीने मुनाफा भी देगा। इसी तरह से झांसेबाजी कर चंदन के पिता अशोक पाटिल से भी उसने 11 लाख रुपये ले लिए।
  • आरोपी ने चंदन की चेकबुक चुरा ली और राशि भरकर लोगों को जमानत के तौर पर लोगों को चेक दे दिए। वह चंदन की बाइक (बुलैट) भी चुरा कर ले गया। पीड़ितों को ठगी की जानकारी मिलने पर सीपी के पास पहुंचे और दीपक की शिकायत की। पुलिस ने शुक्रवार को दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us