SUBSCRIBE NOW

Home » शिक्षा » RSKMP 5th, 8th Result 2025 Declared: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट हुए जारी, RSKMP की वेबसाइट पर देख सकते हैं परीक्षार्थी

RSKMP 5th, 8th Result 2025 Declared: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट हुए जारी, RSKMP की वेबसाइट पर देख सकते हैं परीक्षार्थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम दोपहर एक बजे घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल (www.rskmp.in/result.aspx) पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।
  • 5वीं और 8वीं की परीक्षा में 22.85 लाख विद्यार्थी शामिल हुए।
  • 5वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थी हुए हैं पास।
  • वहीं 8वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।

 मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम आज दोपहर एक बजे घोषित कर दिए गए हैं। 5वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत से ज्यादा और 8वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। दोनों परीक्षाओं में छात्राएं छात्रों से आगे रहीं। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकगण परीक्षा के नतीजे राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल (www.rskmp.in/result.aspx) पर जाकर देख सकते हैं।

इसी पोर्टल के जरिए से शिक्षक और विद्यालय अपनी पूरी शाला के विद्यार्थीवार परिणामों को भी देख सकते हैं। परिणाम की जानकारी प्राप्त करने के लिए वेब पोर्टल की लिंक के साथ-साथ क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे विद्यार्थी आसानी से अपने नतीजे देख सकते हैं।

इस तरह से देंखे रिजल्ट

  • राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाएं
  • इसके बाद उसमें अपना रोल नंबर और पूछी गई जानकारी दें
  • इन्हें सबमिट करने के बाद रिजल्ट शो होने लगेगा

पांच मार्च तक चली थी परीक्षाएं

naidunia_image

बता दें कि कक्षा 5वीं की परीक्षा में 11.17 लाख से अधिक और कक्षा 8वीं की परीक्षा में 11.68 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुल 22.85 लाख विद्यार्थी इन परीक्षा परिणामों का इंतजार था। परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से पांच मार्च 2025 के बीच किया गया था।

ऑनलाइन दर्ज हुए अंक

परीक्षा में प्रदेश की सरकारी, अशासकीय स्कूलों और पंजीकृत मदरसों के विद्यार्थी शामिल हुए थे। मूल्यांकन के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे, जहां 1.19 लाख से अधिक शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लगे थे। अंकों की प्रविष्टि ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से दर्ज की गई है।

naidunia_image

रोल नंबर और समग्र आईडी से देखें रिजल्ट

परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। रोल नंबर और समग्र आईडी से लॉगिन कर इसे देखा जा सकता है। किसी भी तकनीकी समस्या के लिए राज्य शिक्षा केंद्र की हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।

अब 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार

आज 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने जा रहा है। इसके बाद मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं का जारी करने का इंतजार रहेगा। परीक्षा पूरी होने के बाद से ही कॉपियों की चेकिंग जारी है। आंसर शीट सही तरीके से चेक हो, इसके लिए नए नियम बनाए गए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us