SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » भोपाल के कई इलाकों से हिंदुओं का पलायन, आरएसएस ने प्रमुख समस्या माना

भोपाल के कई इलाकों से हिंदुओं का पलायन, आरएसएस ने प्रमुख समस्या माना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:   दो साल पहले भी यह मामला चर्चा में आया था, जब भोपाल के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने जिला प्रशासन को चिट्ठी लिखकर कालोनी में जमीन और मकान की खरीदी-बिक्री की जांच कराने की मांग की थी। विधायक ने प्रशासन को अवगत कराया था कि कोहेफिजा से माहेश्वरी, ब्राह्मण, जैन और सिंधी परिवारों का बड़ी संख्या में पलायन हुआ है।
भोपाल के कई इलाकों से हिंदुओं का पलायन, आरएसएस ने प्रमुख समस्या मानाहिंदू वर्ग के लोग कर रहे हैं पलायन।

  • पुराने भोपाल के कोहेफिजा और शाहजहानाबाद आदि इलाकों में मामले आए।
  • बेंगलुरु में हुई संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में उठा मुद्दा।
  • कॉलोनियों से पलायन कर रहे हिंदू परिवार, रोकने पर काम करेंगे स्वयंसेवक।

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शहरी क्षेत्र की कई कालोनियों से हिंदू परिवारों के घर छोड़कर पलायन करने के मामले फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, पुराने भोपाल में स्थित कोहेफिजा और शाहजहानाबाद आदि मुस्लिम बहुल इलाकों के अलावा सिंधी कालोनी समेत कई कालोनियों से हिंदू परिवारों के पलायन की खबरें लंबे समय से सामने आती रही हैं। अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने इसे प्रमुख समस्या के रूप में चिह्नित कर रोकने के प्रयास शुरू किए हैं।

naidunia_image

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हाल ही में बेंगलुरु में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद संघ की विगत वर्ष की गतिविधियां और स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मध्य भारत के प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने बताया कि भोपाल विभाग ने हिंदुओं के पलायन को प्रमुख समस्या के रूप में चिह्नित किया है, क्योंकि संघ को आंतरिक जानकारी में पता चला है कि सबसे अधिक पलायन कोहेफिजा में पिछले कई सालों से लगातार हो रहा है।

naidunia_image

  • 5000 मकान वाली इस कॉलोनी को देखें।
  • शुरुआत में 80 प्रतिशत हिंदू परिवार थे।
  • अब लगभग 40 प्रतिशत ही बचे हैं।
  • यहां से वे लालघाटी या आसपास के दूसरे क्षेत्रों में बस गए हैं।
  • अशोक पांडे ने बताया कि संघ के लोग ऐसी काॅलोनी में जाते हैं।
  • लोगों को समझाते हैं कि भविष्य में किसी अप्रत्याशित डर से डरे रहना उचित नहीं है।
  • उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हैं। उनके साथ खड़े रहने की बात करते हैं।

naidunia_image

लव जिहाद रोकने और मोबाइल गेमिंग के लिए भी कर रहे काम

  • बेंगलुरु में हुई संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में विदिशा विभाग की 56 शाखाओं के प्रयासों का उल्लेख भी हुआ।
  • इन शाखाओं ने अपने क्षेत्र का सामाजिक अध्ययन कर वहां की प्रमुख समस्याओं को चिह्नित किया।
  • इनमें हिंदुओं के पलायन, लव जिहाद, सुनियोजित ढंग से युवक-युवतियों को नशे का शिकार बनाने, युवाओं में मोबाइल गेमिंग और परिवारों में संस्कारों की कमी प्रमुख हैं।
  • इनका समाधान समाज को साथ लेकर करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
  • वहीं, संघ के ग्वालियर विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक और नर्मदापुरम विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए गहराई से काम करने का निर्णय लिया है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us