SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » उत्तर प्रदेश के युवक ने शादी का झांसा देकर जबलपुर में पीएचडी कर रही युवती के साथ किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के युवक ने शादी का झांसा देकर जबलपुर में पीएचडी कर रही युवती के साथ किया दुष्कर्म

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:      उत्तर प्रदेश के एक युवक ने जबलपुर में पीएचडी कर रही एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक ने युवती को नैनीताल घूमने के लिए बुलाया था, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
  • युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म।
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपित की तलाश शुरू।
  • गर्भवती होने पर दवाई देकर उसका गर्भपात कराया था।

 खमरिया थाना क्षेत्र के एक तकनीकी संस्थान में पीएचडी कर रही एक युवती के साथ उसके दोस्त ने विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से युवक से से पहचान हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

इसके बाद युवक ने युवती लखनऊ बुलाकर अपने फ्लैट पर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर धोखे से उसका गर्भपात कराया। बाद में विवाह की बात से मुकर गया। गत वर्ष नवंबर में जबलपुर आकर युवती से विवाह की बात भूलने के लिए धमकाया।

खमरिया पुलिस ने दर्ज किया केस

इसके बाद युवती ने आरोपित के विरुद्ध खमरिया पुलिस को दुष्कर्म शिकायत की। पुलिस ने शून्य पर मामला पंजीबद्ध किया है। घटनास्थल लखनऊ होने के कारण केस डायरी उत्तर प्रदेश पुलिस को जांच के लिए भेज दी।

2022 में सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

naidunia_image

पीड़ित युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वर्ष 2021 में उसने जबलपुर के तकनीकी संस्थान में एचडी में प्रवेश लिया। उसकी वर्ष 2022 में सोशल मीडिया पर में सुल्तानपुर के अभिनव श्रीवास्तव से दोस्ती हुई। उनके बीच आपस में चैट होने लगी, एक बार छात्र जब अपने घर से जबलपुर आ रही थी लखनऊ में उसकी ट्रेन छूट गई।

तब उसने अभिनव से मदद मांगी। इस दौरान अभिनव स्टेशन में उससे मिलने गया और दोनों के बीच मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुआ और आपस में बात होने लगी। यह दोस्ती कुछ ही दिन में प्यार में बदल गई।

नैनीताल घूमने की बात कही

वर्ष 2023 में युवक ने युवती को नैनीताल घूमने का प्रस्ताव दिया। उसने बताया कि उसका दोस्त, दोस्त की पत्नी और वह नैनीताल घूमने जा रहे हैं। युवती ने पहले तो मना किया फिर अभिनव के आग्रह पर नैनीताल जाने के लिए तैयार हो गई।

नैनीताल जाने के लिए युवती के जुलाई 2023 में लखनऊ पहुंचने पर अभिनव उसे स्टेशन से पीजीआई स्थित हिमालय इन्क्लेव अपार्टमेंट ले गया। जहां आरोपित ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद चारों नैनीताल पहुंचे।

naidunia_image

अपने होटल में रूम रुकने पर मजबूर किया

वहां अभिनव ने अपने दोस्त और उसकी पत्नी के बीच झगड़े का बहाना बनाकर युवती को अपने होटल रूम में रुकने के लिए मजबूर किया। वहां भी उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब भी युवती अपने घर आती-जाती लखनऊ में दोनों की मुलाकात होने लगी।

अक्टूबर 2023 में आरोपित युवक जबलपुर आया। युवती के साथ भेड़ाघाट एवं अन्य स्थानों पर घूमा। अपने माता-पिता से बात कर यूपी से जल्द विवाह करने का वादा किया। नवंबर में युवती को पता चला कि वह गर्भवती है। उसने युवक को बताया तो पहले गर्भपात के लिए बोला।

गर्भपात की दवा दे दी

युवती के मना करने पर आरोपित ने विवाह की बात करने के लिए उसे मिलने लखनऊ बुलाया। जहां अपने फ्लैट में उसे जूस में मिलाकर गर्भपात की दवा दे दी। उसका गर्भपात हो गया, युवती के विरोध जताने पर युवक ने उसके साथ फिर विवाह का वादा किया।

उसे समझाकर जबलपुर वापस भेज दिया। जबलपुर आने के कुछ दिन बाद युवती ने जब फोन करके विवाह के लिए पूछा तो आरोपित उसे अपशब्द कहने लगा। शादी से मना किया, युवती ने शिकायत करने की बात कहीं तो शादी के लिए 50 लाख रुपए दहेज घर वालों द्वारा मांगे जाने की बात कहने लगा। इसके बाद उसने शादी करने से मना कर दिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us