SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » इंदौर में भावना हत्याकांड के तीनों आरोपी दतिया से गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 10-10 हजार का इनाम

इंदौर में भावना हत्याकांड के तीनों आरोपी दतिया से गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 10-10 हजार का इनाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:     इंदौर में मेकअप आर्टिस्ट भावना उर्फ तनु सिंह राजपूत हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने स्वास्ति, आशु यादव और मुकुल को दतिया से पकड़ा है। भावना की गोली लगने से हुई थी मौत।

  • भावना हत्याकांड में पुलिस लगातार कर रही थी छापेमारी।
  • पुलिस को आरोपितों के दतिया में होने की सूचना मिली थी।
  • इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

 महालक्ष्मी नगर में गोली लगने से गुरुवार रात में हुई भावना सिंह की मौत में आरोपित आशु यादव, मुकुल यादव और स्वास्ति को पुलिस ने दतिया से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

आरोपित की आखिरी लोकेशन पुलिस को भोपाल मिली थी। इसके बाद अब उनके ग्वालियर और दतिया में रहने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिश देकर इन्हें पकड़ लिया। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को जिस कमरे में यह घटना हुई थी, उसे किराए पर लेने वाले पीयूष और विख्यात को पकड़ लिया था।

लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था

naidunia_image

पुलिस को आरोपितों के देश छोड़कर भागने की आशंका थी, इस पर लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका था। ग्वालियर निवासी भावना पर पार्टी के दौरान गोली चली थी जो उसकी आंख में लगी थी।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी लोगों की पहचान हो गई है। डीसीपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था।

इधर… महाराष्ट्र का आरोपित ढाई किलो गांजे सहित गिरफ्तार

द्वारकापुरी पुलिस ने ढाई किलो गांजे के साथ महाराष्ट्र निवासी तुकाराम निवासी ग्राम पलासमेर थाना सांगवी जिला धुले को गिरफ्तार किया है। वह बस से गांजा लेकर आता था और शहर में सप्लाय करता था।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को लोकेशन के आधार पर श्रीजी वाटिका के सामने से आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित ने बताया कि खेतों में मजदूरी करता है। वह इंदौर में अंकित नाम के व्यक्ति को गांजा देने आया था। पुलिस अंकित की भी तलाश कर रही है। वह इंदौर सहित अन्य शहरों में भी गांजा सप्लाय करता है।

केबल लगाने के दौरान लगा करंट, मौत

लसूड़िया थाना क्षेत्र में केबल लगाने के दौरान करंट लगने से विद्युत कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक हरिनारायण पुत्र शिवराम अग्रवाल निवासी अरंडिया की मौत हुई है। वह कंपनी के महालक्ष्मी जोन में आउटसोर्स कर्मचारी था।

देवास नाका पर पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। 20 मार्च को वह बिजली के पोल पर केबल डालने के लिए चढ़ा था, अचानक कंटर लगा और वह नीचे गिर गया था। मृतक मूल रूप से शाजापुर का रहने वाला था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खुद के अपहरण की साजिश, तीन गिरफ्तार

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में अपहरण की झूठी कहानी रचने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को फरियादी श्रीराम गुप्ता ने शिकायत की थी कि बेटे सतीश को किसी ने बंधक बनाकर रखा है।

एक लाख रुपये फिरौती मांगी जा रही है। इस पर टीम पैसे देने के बहाने आरोपितों के बताए पते पर टीम पहुंची तो सतीश दोस्त आरुष अरोरा व तेजवीर सिंह के साथ था। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि अपने शौक पूरे करने के लिए लोगों से कर्ज लिया, जिसे चुका नहीं पाने के कारण अपहरण की झूठी साजिश की थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us