SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » अशोकनगर जिला अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड के एसी में धमाका, 8 बच्चों को दूसरी यूनिट में किया शिफ्ट

अशोकनगर जिला अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड के एसी में धमाका, 8 बच्चों को दूसरी यूनिट में किया शिफ्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:     अशोकनगर जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में एसी में धमाका हो गया। घटना के बाद 8 बच्चों को दूसरी यूनिट में शिफ्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक फाल्ट के कारण एसी फट गया था। घटना की जांच कराई जा रही है।
  • एसएनसीयू वार्ड के एसी में अचानक धमाका, ऑक्सीजन लाइन टूटी।
  • 8 बच्चों को दूसरी यूनिट में शिफ्ट किया गया, सभी स्वस्थ हैं।
  • अधिकारियों ने बताया इलेक्ट्रिक फाल्ट के कारण एसी फट गया।

 अशोकनगर जिला अस्पताल में गुरुवार को एसएनसीयू वार्ड के एसी में ब्लास्ट हो गया। एसी के पास से निकली ऑक्सीजन लाइन इसमें टूट गई। धमाके के बाद अफरा-तफर के बीच नर्सिंग स्टॉफ ने बच्चों को दूसरी यूनिट में शिफ्ट किया। वार्ड में 8 बच्चे भती थे।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और सिविल सर्जन ने वार्ड का निरीक्षण किया और फिर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक डीपी पर लोड ज्यादा आने की वजह से अस्पताल का एसी फट गया था।

naidunia_image

एसडीएम बृजबिहारी श्रीवास्तव और सिविल सर्जन डॉ. डीके भार्गव के अनुसार एससी फटने का कारण इलेक्ट्रिक फाल्ट है। गर्मी के दिनों में ओवरलोडिंग की वजह से एससी में धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार घटना की जांच कराई जा रही है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us