SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » इंदौर में भावना हत्याकांड… पार्टी में छोड़कर गया था ब्वॉयफ्रेंड, वापस लेने आया तो कोई नहीं मिला

इंदौर में भावना हत्याकांड… पार्टी में छोड़कर गया था ब्वॉयफ्रेंड, वापस लेने आया तो कोई नहीं मिला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    इंदौर में भावना सिंह उर्फ तनु की हत्या का आरोपित आशु यादव अपने भाई मुकुल और प्रेमिका स्वास्ति के साथ फरार हो गया है। पुलिस द्वारा तीनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जा रहा है। इन पर भावना को शराब पार्टी के दौरान गोली मारने का आरोप है।
  1. आशु यादव, भाई मुकुल और प्रेमिका स्वास्ति फरार।
  2. पुलिस इन तीनों की कर रही हर जगह तलाश।
  3. कार छोड़कर बस में बैठकर भोपाल पहुंचे थे तीनों।

 भावना सिंह उर्फ तनु की हत्या का आरोपित आशु यादव भाई मुकुल व प्रेमिका स्वास्ति सहित फरार हैं। पुलिस दतिया पहुंची तो उसका परिवार भी नदारद था। पुलिस ने विदेश भागने की आशंका जताई है। तीनों का लुक आउट नोटिस जारी किया जा रहा है।

इधर पुलिस को भावना के ब्वॉयफ्रेंड ने बताया कि वह उसे आशु के घर छोड़कर गया था। स्वास्ति ने पार्टी के लिए बुलाया था। वह लेने भी गया, लेकिन कोई नहीं मिला।

भावना की दस साल पूर्व शादी भी हो चुकी है। पति से अलग होने के बाद रेत कारोबारी से दोस्ती कर ली। पुलिस ने आशु की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ की।

भावना को शराब पार्टी के दौरान गोली लगी थी

naidunia_image

डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक ग्वालियर निवासी भावना को महालक्ष्मी नगर में शराब पार्टी के दौरान गोली लगी थी। उसे आशु यादव (दतिया) व उसके भाई मुकुल व प्रेमिका स्वास्ति ने बुलाया था।

बस में बैठकर भोपाल चले गए थे

naidunia_image

तीनों उसे बांबे अस्पताल में छोड़कर भाग गए। डीसीपी के मुताबिक आरोपितों ने कार (टैक्सी) पिपल्याकुमार में छोड़ी और रेडिसन होटल के सामने से बस में बैठकर भोपाल पहुंचे। इसके बाद आरोपितों ने किसी से भी संपर्क नहीं किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us