सीमा सिंह शहडोल -: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इसमें कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया। चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई लाड़ली बहना योजना की राशि बजट में बढ़ाए जाने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हालांकि, उनको पेंशन योजना से जोड़ने का ऐलान जरूर हुआ है।
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इनसे 3 लाख से अधिक रोजगार मिलेंगे। बजट में 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज और 22 नए आईटीआई खोले जाने की घोषणा भी की गई है।
जीरो वेस्ट बेस्ड प्रक्रिया से तय किया बजट देवड़ा ने बजट भाषण की शुरुआत कविता से की। उन्होंने कहा- यही जुनून, यही एक ख्वाब मेरा है, वहां चिराग जला दूं जहां अंधेरा है… जनता व जनप्रतिनिधियों की बेशुमार फरमाइशें हैं, कर सकें हम सब पूरी, ये हमारी कोशिशें हैं।
उन्होंने बताया- हमने 2025-26 का बजट जीरो वेस्ट बेस्ड प्रक्रिया से तय किया है। सरकार का लक्ष्य है विकसित मध्यप्रदेश। इसका अर्थ है कि जनता का जीवन खुशहाल हो। महिलाओं का आत्मगौरव मिले। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बजट भाषण सुनने के लिए विधानसभा में मौजूद रहे।
एमपी सरकार के बजट की 20 नई बातें…
1 सीएम केयर योजना
2 मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना
3 धार में डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान
4 डिंडौरी में घुघवा जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान
5 वन विज्ञान केंद्र
6 अविरल निर्मल नर्मदा योजना
7 जिला विकास सलाहकार समिति का गठन
8 धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान
* मुख्यमंत्री समृद्ध परिवार योजना
10 राज्यस्तरीय बीमा समिति
11 डिजिटल यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय
12 लोकमाता देवी अहिल्बाई कौशल विकास कार्यक्रम
13 सीएम युवा शक्ति योजना
14 मुख्यमंत्री मछुआ समृद्ध योजना
15 स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए एकीकृत अधोसंरचना योजना
16 निजी निवेश से संपत्ति का नर्माण
17 सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड जारी होंगे
18 मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना
19 क्षतिग्रस्त पुलों का निर्माण योजना
20 मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना
बजट में किसके लिए क्या…
किसानों के लिए
किसानों को धान पर प्रोत्साहन राशि के रूप में 850 करोड़ का प्रावधान।
सीएम किसान कल्याण योजना में 5 हजार 220 करोड़ का प्रावधान।
मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना में विशेष प्रोत्साहन राशि का प्रावधान।
खेती में रिसर्च के लिए कृषि विवि जबलपुर और कृषि विवि ग्वालियर को 40 करोड़ का प्रावधान।
फसल बीमा योजना के लिए 2 हजार करोड़ का प्रावधान।
किसानों को ऊर्जा पंप के लिए पीएम कृषक मित्र सूर्य योजना में 447 करोड़ का प्रावधान।।
राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन में 100 करोड़ का प्रावधान।
दूध उत्पादक किसानों को 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि। 50 करोड़ का प्रावधान।
किसानों को बिजली सब्सिडी के लिए 19 हजार 208 करोड का प्रावधान।
नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑइल एंड ऑइलसीड में 183 करोड़ का प्रावधान।
गौशाला में गायों के लिए आहार की राशि 20 रु. प्रतिदिन से बढ़ाकर 40 रु. प्रतिदिन।
गौ संवर्धन एवं पशु संवर्धन योजना में 505 करोड़ का प्रावधान।
युवाओं के लिए…
आईआईटी इंदौर के सहयोग से उज्जैन में डीप-टेक रिसर्च एंड डिस्कवरी कैंपस की स्थापना।
अगले 5 सालों में हर संभाग में आईआईटी स्तर का मप्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की शुरुआत।
● पीएम ऊषा परियोजना में 8 यूनिवर्सिटी और 27 कॉलेजों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 565 करोड़ के कार्य हो रहे हैं।
डिजिटल यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय परिसर की स्थापना का टारगेट
कौशल विकास के लिए लोकमाता अहिल्या बाई कौशल विकास कार्यक्रम।
9 अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टर्फ, 5 सिथेंटिक एथलेटिक्स ट्रैक और 56 खेल स्टेडियम शुरू होंगे।
सीएम युवा शक्ति योजना में सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम की शुरुआत इसके लिए 25 करोड़ का प्र
महिलाओं के लिए…
1.27 करोड़ लाइली बहनों के लिए 18 हजार 669 करोड़ का प्रावधान।
* आंगनबाड़ी और उप स्वास्थ्य केंद्र का एक भवन बनाने के लिए एकीकृत अधोसंरचना योजना।
● आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन के निर्माण के लिए 350 करोड़ का बजट।
आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए 3 हजार 729 करोड़ का प्रावधान।
श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता, छात्राओं को साइकिल, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के लिए 26 हजार 797 करोड़ का प्रावधान।
छात्रों के लिए…
2 हजार 983 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा संचालित करने के लिए 14 ट्रेड्स की शुरुआत।
सीएम राइज योजना के लिए बजट प्रावधान 3 हजार 68 करोड़।
साइकिल प्रदाय योजना- 215 करोड़ रुपए। पीएम श्री योजना- 430 करोड़ रुपए।
निशुल्क पाठ्यपुस्तक प्रदाय योजना-124 करोड़ रुपए।
स्कूलों के रख-रखाव के लिए 228 करोड़ रुपए।
ये बड़ी घोषणाएं भी…
* बजट में प्रदेश सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया।
* लाड़ली बहनों की राशि नहीं बढ़ेगी। हितग्राहियों को पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा।
* 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज और 22 नए आईटीआई खोले जाएंगे।
* प्रदेश के 39 नए औद्योगिक क्षेत्रों में 3 लाख नौकरियां मिलेंगी।
* 1 अप्रैल 2025 से सातवें वेतनमान के महंगाई भत्ते का पुनरीक्षण किया जाएगा।
* प्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय खुलेगा।
* धार में डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान और डिंडोरी में जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान शुरू होंगे।
* सीएम युवा शक्ति योजना के तहत प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम खोले जाएंगे।







