SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » ‘विधानसभा की लाइव स्ट्रीमिंग में कोई हर्ज नहीं’:कांग्रेस की मांग से बीजेपी विधायक भी राजी, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

‘विधानसभा की लाइव स्ट्रीमिंग में कोई हर्ज नहीं’:कांग्रेस की मांग से बीजेपी विधायक भी राजी, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:  लोकसभा, राज्यसभा की तरह मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को लाइव दिखाने को लेकर कांग्रेस लगातार मांग करती रही है। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका लगाई है। वहीं, बीजेपी के विधायक भी इस मामले में कांग्रेस के सुर में सुर मिला रहे हैं।

बीजेपी विधायकों का कहना है कि विधानसभा में विधायक क्या कर रहे हैं, कौन सा विषय उठा रहे हैं ये क्षेत्र की जनता को पता चलना चाहिए। लाइव दिखाने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए। दैनिक भास्कर ने इस मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों से बातचीत की।

विधायक बोले-दुखी होकर याचिका लगाई

विधानसभा की कार्यवाही की लाइव ब्रॉडकास्टिंग की मांग को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका लगाने वाले धार जिले के सरदारपुर से कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल कहते हैं- क्षेत्र की जनता का ये मौलिक अधिकार है वो जाने कि उसके क्षेत्र का विधायक विधानसभा में क्या कर रहा है?
जौरा विधायक बोले-कैमरा सिर्फ सीएम को ही दिखाता है

मुरैना जिले के जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा- जिस तरह से लोकसभा, राज्यसभा और यूपी, राजस्थान सहित कई राज्यों की विधानसभाओं की कार्यवाही लाइव दिखाई जाती है। कहीं भी कोई ऑनलाइन देख सकता है तो यहां मप्र की विधानसभा में ऐसा क्या हो रहा है जो हम लाइव दिखाने में डर रहे हैं।

पंकज उपाध्याय ने कहा- जैसे लोकसभा में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। वहां पर राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता। उन्हें दिखाया नहीं जाता। जब बोलते राहुल गांधी हैं तो दिखाते मोदी जी को हैं। वैसे ही प्रक्रिया हमारे यहां चल रही है। विपक्ष का विधायक बोल रहा है तब मुख्यमंत्री को दिखाया जाता है। हम इन दोनों मामलों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के सामने मांग रखने वाले हैं और भेदभाव जो होता रहा है वो न किया जाए।
अब बात बीजेपी के विधायकों की

मनोज चौधरी, हाटपिपल्या टीवी कैमरों से विधानसभा की कार्यवाही जनता तक पहुंचती है। अगर इनकी यूट्यूब पर प्रसारण की मांग है तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं हैं। जनता देखें कि उनके जनप्रतिनिधि क्षेत्र के बारे में आम जन के बारे किस तरह की बातें उठा रहे हैं। ये जानकारी होने में कोई परेशानी नहीं होना चाहिए।

उमा देवी खटीक, हटाः जैसा लोकसभा में लाइव प्रसारण होता है। वैसा हमारे यहां होना चाहिए। ताकि देश, प्रदेश की जनता देख सके कि विधायक सदन में कौन सा विषय उठा रहे हैं। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बहुत अच्छे काम कर रही है। ये बात में ऊपर भी पहुंचाऊंगी।

दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री: समय का इंतजार करिए सब होगा।

सब अध्यक्ष जी के ध्यान में हैं। अभी उस पर कुछ होगा। काफी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगेंगे। अध्यक्ष जी उस पर स्वतः संज्ञान ले रहे हैं।
प्रीतम लोधी, पिछोरः कार्यवाही लाइव हो और दुनिया देखे। पूरा देश, प्रदेश देखे कौन, क्या बोल रहा है? ये तो अच्छी बात है। अगर बात आएगी तो हम भी सदन में मांग करेंगे।

14 कार्यवाही लाइव होना चाहिए। जनता के बीच में संदेश जाना चाहिए कि विधायक किस तरह से काम कर रहे है। कौन सच बोलता है और कौन झूठ बोलता है। ये दिखना ही चाहिए।

अनिरूद्ध माधव मारू बीजेपी विधायक मनासा

मंत्री सारंग बोले- ये अधिकार स्पीकर के पास सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- इसका संपूर्ण अधिकार अध्यक्ष जी के पास है। कांग्रेस के विधायकों को अध्यक्ष जी से बात करना चाहिए। मैं अपने स्पीकर साहब को बधाई दूंगा उन्होंने इस व्यवस्था को बहुत सुचारू और पारदर्शी किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us